{"_id":"66fb3b736832aa70860c6034","slug":"shri-mata-mansa-devi-temple-will-be-decorated-with-marigold-gerbera-rose-and-carnation-flowers-of-kolkata-pkl-office-news-c-87-1-pan1004-115898-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Navratra 2024: कोलकाता के गेंदे जरबेरा, गुलाब से सजेगा मां मनसा का दरबार, ट्रेन से लाए जाएंगे पंचकूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Navratra 2024: कोलकाता के गेंदे जरबेरा, गुलाब से सजेगा मां मनसा का दरबार, ट्रेन से लाए जाएंगे पंचकूला
Tue, 01 Oct 2024 05:29 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
अक्षय जाधव, संवाद, पंचकूला
अक्षय जाधव, संवाद, पंचकूला
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 05:29 AM IST
सार
विधानसभा चुनाव को देखते हुए श्राइन बोर्ड की ओर से इस बार वीआईपी पास नहीं दिए जाएंगे। श्रद्धालु 500 रुपये का ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से टोकन लेने के बाद माता श्री मनसा देवी के गर्भगृह के दर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन
माता मनसा देवी मंदिर
- फोटो : संवाद
विस्तार
शारदीय नवरात्र में इस बार माता श्री मनसा देवी मंदिर को कोलकाता के गेंदे जरबेरा, गुलाब, कार्नेशन, आर्केड, विलियम, रजनीगंधा सहित अन्य फूलों के साथ सजाया जाएगा। यह फूल कोलकाता से ट्रेन के माध्यम से पंचकूला में मंदिर तक पहुंचेंगे। इसके अलावा मंदिर को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया जा रहा है।
शारदीय नवरात्र वीरवार से शुरू हो रहे हैं। माता श्री मनसा देवी में श्रद्धालुओं को दर्शन करने में किसी भी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए माता श्री मनसा देवी श्राइन बोर्ड की ओर से सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
मंदिर में इस बार बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं और दंडवत प्रणाम करके आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग से लाइन बनाई जाएगी। बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं लिफ्ट के माध्यम से माता श्री मनसा देवी मंदिर में आसानी से पहुंच सकेंगे। मंदिर में त्रिकोड़ा पार्क में रोजाना शाम 7 बजे से 9 बजे तक भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव को देखते हुए श्राइन बोर्ड की ओर से इस बार वीआईपी पास नहीं दिए जाएंगे। श्रद्धालु 500 रुपये का ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से टोकन लेने के बाद माता श्री मनसा देवी के गर्भगृह के दर्शन कर सकेंगे। इसके अलावा अगर कोई श्रद्धालु हवन करवाना चाहता है तो वह 1100 रुपये की पर्ची कटवाकर हवन यज्ञ करवा सकता है।
सुरक्षा के लिए कड़े प्रबंध
माता श्री मनसा देवी मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए होमगार्ड के जवान और वालंटियर्स तैनात किए जाएंगे। मंदिर परिसर के आसपास पुलिस की ओर से अलग-अलग स्थानों पर 13 नाके लगाए जाएंगे। मंदिर को चार जोन में बांटा जाएगा और प्रत्येक जोन में एक-एक इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी को इंचार्ज नियुक्त किया जाएगा और सुरक्षा के लिए पूरी व्यवस्था की जाएगी।
शारदीय नवरात्र के दौरान माता श्री मनसा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं को दर्शन करने में किसी भी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। -शारदा प्रजापति, सचिव, माता श्री मनसा देवी श्राइन बोर्ड, पंचकूला
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र वीरवार से शुरू हो रहे हैं। माता श्री मनसा देवी में श्रद्धालुओं को दर्शन करने में किसी भी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए माता श्री मनसा देवी श्राइन बोर्ड की ओर से सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
मंदिर में इस बार बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं और दंडवत प्रणाम करके आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग से लाइन बनाई जाएगी। बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं लिफ्ट के माध्यम से माता श्री मनसा देवी मंदिर में आसानी से पहुंच सकेंगे। मंदिर में त्रिकोड़ा पार्क में रोजाना शाम 7 बजे से 9 बजे तक भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव को देखते हुए श्राइन बोर्ड की ओर से इस बार वीआईपी पास नहीं दिए जाएंगे। श्रद्धालु 500 रुपये का ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से टोकन लेने के बाद माता श्री मनसा देवी के गर्भगृह के दर्शन कर सकेंगे। इसके अलावा अगर कोई श्रद्धालु हवन करवाना चाहता है तो वह 1100 रुपये की पर्ची कटवाकर हवन यज्ञ करवा सकता है।
श्रद्धालुओं के लिए इन रूटों से चलेंगी बसें
शारदीय नवरात्र में श्रद्धालुओं के लिए ट्राइसिटी से विशेष बसें चलाई जाएंगी। माता मनसा देवी मंदिर के लिए कालका, जीरकपुर, बरवाला, नारायणगढ़, चंडीमंदिर, कालका में माता श्री काली देवी मंदिर, चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन, सेक्टर-43 बस स्टैंड और सेक्टर-17 बस स्टैंड से स्पेशल बसें चलेंगी, जिससे दूर से माता के दर्शन करने के लिए आने वाले भक्तों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। यह बसें ट्राइसिटी में हर 15 मिनट में चलेंगी।सुरक्षा के लिए कड़े प्रबंध
माता श्री मनसा देवी मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए होमगार्ड के जवान और वालंटियर्स तैनात किए जाएंगे। मंदिर परिसर के आसपास पुलिस की ओर से अलग-अलग स्थानों पर 13 नाके लगाए जाएंगे। मंदिर को चार जोन में बांटा जाएगा और प्रत्येक जोन में एक-एक इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी को इंचार्ज नियुक्त किया जाएगा और सुरक्षा के लिए पूरी व्यवस्था की जाएगी।
24 घंटे तैनात रहेंगे डाॅक्टर और पैरा मेडिकल स्टाफ
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंदिर में पर्याप्त संख्या में 24 घंटे डाॅक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ तैनात रहेगा। इसके अलावा अप्रिय घटना से निपटने के लिए एंबुलेंस और दमकल विभाग की गाड़ी मंदिर में उपलब्ध रहेगी। डेंगू को देखते हुए कहीं भी लारवा पैदा न हो इसके लिए दवा का स्प्रे और फॉगिंग की जाएगी। प्रसाद और लंगर की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए डॉक्टर और खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम के द्वारा सैंपल लिए जाएंगे।शारदीय नवरात्र के दौरान माता श्री मनसा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं को दर्शन करने में किसी भी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। -शारदा प्रजापति, सचिव, माता श्री मनसा देवी श्राइन बोर्ड, पंचकूला