फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Rolling Tigers skaters won 33 medals

Panchkula News: रोलिंग टाइगर्स स्केटर्स ने जीते 33 पदक

Tue, 17 Oct 2023 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Rolling Tigers skaters won 33 medals
पंचकूला। मानव मंगल स्कूल स्केटिंग कार्निवल मोहाली का आयोजन 14-15 अक्तूबर को हुआ। इसमें ट्राइसिटी के 400 स्केटर्स ने हिस्सा लिया। रोलिंग टाइगर्स स्केटर्स ने 33 पदक जीते। इनमें 15 स्वर्ण, 9 रजत और 9 कांस्य पदक शामिल हैं। इसके अलावा 6 ग्रुप चैंपियन भी बने। स्केटिंग कोच चंद्र सिंगला ने बताया कि 5 से 7 वर्ष आयुवर्ग में लड़कों की इनलाइन में अनहद सिंह ने रिंक रेस-3 में कांस्य और रिंक रेस-4 में स्वर्ण पदक जीता। चेष्टा यादव ने रिंक रेस-4 में कांस्य पदक जीता। कबीर मित्तर ने 5 से 7 वर्ष आयुवर्ग के क्वाड लड़कों में रोड रेस में कांस्य पदक जीता। कियान जोसेफ ने 7 से 9 वर्ष आयुवर्ग में लड़कों में इनलाइन रिंक-4 और रोड रेस में 2 स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन

इसी आयु वर्ग के लड़कियों के मुकाबले में प्रिशा ने इनलाइन में रिंक रेस-3 और रिंक रेस-4 में स्वर्ण पदक जीते। कायना भारद्वाज ने रोड रेस में रजत पदक जीता। 9 से 11 वर्ष आयुवर्ग में क्वाड गर्ल्स में स्टेकशी मिसरी ने रिंक-1 और रिंक-2 में स्वर्ण पदक जीते। अयान सिंगला ने रिंक में 2 रजत जीते। रिदित्य झालारिया ने 9 से 11 बॉयज इनलाइन में रिंक-3 और रिंक-4 में 2 स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन

जपजोत सिंह ने इसी आयु वर्ग में रोड रेस में स्वर्ण पदक जीता। गौरेश पाहवा ने रिंक-1 में कांस्य और रिंक में रजत पदक जीता। अंडर 11-14 बालक वर्ग में अभव भंडारी ने रिंक-4 में कांस्य पदक, जुगराज सिंह ने 11-14 आयु वर्ग के रिंक-4 में रजत पदक, प्रणव ठाकुर ने रोड रेस अंडर 11-14 लड़कियों के वर्ग वर्ग में रजत पदक जीता। तरुणजोत सिंह ने अंडर 14-17 लड़कों के क्वाड में रिंक-2 और रोड रेस में 2 रजत, आरुष ने इसी आयु वर्ग में 2 कांस्य, सेवी अहलूवालिया ने अंडर-17 लड़कियों के क्वाड में रिंक रेस में 2 स्वर्ण, हर्ष शर्मा ने रिंक-3 में 1 स्वर्ण और कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed