फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   road accident, barvala accident, two died in road accident, barvala, panchkula

बरवाला में 3 अलग-अलग सड़क हादसे, दो युवकों की मौत

Sat, 26 Mar 2016 07:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला।
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला। Updated Sat, 26 Mar 2016 07:47 PM IST
विज्ञापन
road accident, barvala accident, two died in road accident, barvala, panchkula
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
वीरवार रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पहली घटना रामगढ़ के पास हुई। जानकारी अनुसार रामगढ़ निवासी विजय (24) वीरवार रात को रामगढ़ से मुबारिकपुर मार्ग से पैदल गुजर रहा था।
विज्ञापन


जिसे रामगढ़ चौक के  नजदीक एक तेज रफ्तार टिप्पर ने अपनी चपेट में ले लिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और रामगढ़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। एंबुलेंस के देरी से पहुंचने और ट्रक चालक को गिरफ्तार न करने से परिजन व लोगों ने सड़क  पर जाम लगा दिया। यह जाम करीब एक घंटे तक लगा रहा।
विज्ञापन


मृतक के परिजन टिप्पर चालक को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े रहे। इसके कुछ देर बाद पुलिस टिप्पर चालक व टिप्पर को कब्जे में लिया। इसके बाद पुलिस ने मृतक विजय के शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल सेक्टर—6, पंचकूला भेजा। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी घटना बुंगा—रत्तेवाली मार्ग पर टिब्बी गांव के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों का संतुलन बिगड़ने से हुई। मोटरसाइकिल पुलिया से टकरा गई। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

रामगढ़ पुलिस चौकी के आईओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि श्यामटू निवासी रणजीत सिंह (24) पुत्र मामराज व उसका साथी रमन पुत्र सुरजीत निवासी श्यामटू ब्लॉक बरवाला मोटरसाइकिल से रत्तेवाली—बुंगा मार्ग पर गांव टिब्बी के पास से गुजर रहे थे। मोटरसाइकिल के आगे अचानक नील गाय आ गई और संतुलन बिगड़ गया। मोटरसाइकिल एक पुलिया से नीचे जा गिरी और रणजीत सिंह का सिर जमीन पर लगने से मौत हो गई।


रमन गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों पूरी रात घटनास्थल पर ही पड़े रहे। सुबह 5 बजे किसी राहगीर ने युवकों को घटनास्थल पर पड़े देखा। इसके बाद घटना की सूचना रामगढ़ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, जहां पर रणजीत सिंह मृत मिला और रमन गंभीर रूप से घायल था। पुुलिस ने घायल रमन को सेक्टर—6, पंचकूला पहुंचाया। पुलिस ने रणजीत के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed