फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Revealed in GIS survey, 538 km of roads not found on the ground

Panchkula News: जीआईएस सर्वे में खुलासा, जमीन पर नहीं मिलीं 538 किमी सड़कें

Wed, 23 Nov 2022 10:36 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Revealed in GIS survey, 538 km of roads not found on the ground
चंडीगढ़। पंजाब मंडी बोर्ड के अधीन राज्य के संपर्क मार्गों की टायरिंग से पहले करवाए गए आधुनिक जीआईएस सर्वेक्षण में 538 किलोमीटर सड़कें जमीन पर गायब पाई गई हैं। हैरत की बात है कि पंजाब मंडी बोर्ड अब तक करोड़ों रुपये का बजट इन सड़कों की मरम्मत पर खर्च के रूप में दिखाता रहा है। पंजाब की आम आदमी सरकार ने टायरिंग सीजन से पहले सड़कों की जीआईएस (ग्लोबल इन्फॉर्मेशन सर्वेक्षण) तकनीक से पैमाइश करवाई तो इस बात का खुलासा हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सरकार ने सड़कों को मापने के लिए नवीनतम जीआईएस तकनीक का इस्तेमाल शुरू किया है। सूत्र बताते हैं कि सरकार ने हाल ही में पंजाब मंडी बोर्ड के तहत 64878 किलोमीटर सड़कों का जीआईएस तकनीक से सर्वेक्षण करवाया, जिसमें 538 किलोमीटर सड़कें ही गायब पाई गई हैं। पंजाब सरकार के कृषि मंत्री कुलदीप सिंह ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पंजाब मंडी बोर्ड ने जीआईएस का उपयोग करके सड़कों को मापा है। इस सर्वेक्षण में 538 किमी ग्रामीण लिंक सड़कें कम पाई गई हैं। धालीवाल ने कहा कि यह सरकार की बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि इससे रोड डाटा बुक की तुलना में मापी निविदाओं में कुल 538 किमी का अंतर आ गया है। इससे सड़कों की मरम्मत पर खर्च होने वाले करोड़ों रुपये के बजट की बचत होगी।
विज्ञापन

फीते से सर्वेक्षण में नहीं हो पती सही पैमाइश
हाथों से फीते के जरिये सड़कों के सामान्य और 90 डिग्री के मोड आदि को मापना संभव नहीं है, इसी तरह सड़क की मरम्मत के दौरान गड्ढों की चौड़ाई और गहराई को मैन्युअल रूप से मापने में दिक्कत रहती है। जीआईएस तकनीक से किए जाने वाले सर्वेक्षण में में पारदर्शिता रहती है और इससे मरम्मत में लागत का बजट भी उसी हिसाब से तय किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed