फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Relief to the public on the initiative of Hova: arrears of water bills will be deposited in 4 months

होवा की पहल पर जनता को राहत: पानी बिलों के एरियर 4 महीने में जमा करा सकेंगे

Fri, 14 Jul 2023 02:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Relief to the public on the initiative of Hova: arrears of water bills will be deposited in 4 months
पंचकूला। हाउस ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन (होवा) सेक्टर-10 की मांग रंग लाई है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने जून-जुलाई में जारी किए पानी के बिलों में वर्ष 2018 से 2022 तक के बढ़े रेटों के एरियर की हजारों रुपयों की राशि को 4 महीने में जमा करवाने की सहमति दे दी है। चेयरमैन भारत हितैषी ने बताया कि होवा के शिष्टमंडल ने एचएसवीपी के चीफ इंजीनियर संजीव चोपड़ा व चीफ इंजीनियर हरिदत्त शर्मा से इन 4 वर्षों के हजारों रुपए के एरियर के प्रति शहरवासियों के आक्रोश से अवगत कराया।
विज्ञापन

होवा प्रधान बीएम कौशिक व प्रचार सचिव जीसी कौशिक ने बताया कि एचएसवीपी अधिकारियों ने होवा पदाधिकारियों की मांग पर सहानुभूति पूर्वक विचार करके बिलों में लगी हजारों की एरियर राशि को दो किस्तों में जमा करवाने पर सहमति दी है।
विज्ञापन

होवा संस्थापक एनसी स्वामी व संरक्षक संजय ने बताया कि पानी के बिलों में जो राशि सेंड्री चार्जेस के कॉलम में दर्शाई गई है उस राशि की आधी रकम इस बार के बिल के साथ जमा करवाई जा सकती है। बकाया राशि अगले 2 महीनों बाद जारी होने वाले बिल के साथ जमा करवाई जा सकेगी। उपभोक्ता को बकाया राशि के लिए न कोई ब्याज चार्ज किया जाएगा और न ही कोई जुर्माना लिया जाएगा। होवा शिष्टमंडल ने 7 जुलाई को एचएसवीपी के मुख्य प्रशासक अजीत बालाजी जोशी व प्रशासक सुजान सिंह को मांग पत्र सौंपा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर संरक्षक हरीश साहनी, मुख्य मार्गदर्शक एसके शर्मा, सलाहकार प्रो. बीके गुप्ता, दिनेश सिंगला, कुसुम अरोड़ा, अमित गुप्ता, सुभाष शर्मा, सुभाष भारद्वाज, बृजलाल जैन, जीडी बत्रा, डीएन मोंगा, मुकेश गोयल, सुनील गुप्ता ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा होवा की मांग पर शहर वासियों को राहत देने के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed