{"_id":"607b442d8ebc3eda4d71bb58","slug":"record-4498-found-infected-in-24-hours-64-died-panchkula-news-pkl410703454","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में कोरोना : 24 घंटे में 4498 नए पॉजिटिव मिले, 64 मरीजों ने गंवाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में कोरोना : 24 घंटे में 4498 नए पॉजिटिव मिले, 64 मरीजों ने गंवाई जान
Sun, 18 Apr 2021 10:03 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 10:03 AM IST
सार
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सूबे में अब तक 6561028 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं। इनमें से 295138 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। 254805 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं।
विज्ञापन
कोरोना जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विस्तार
पंजाब में शनिवार को 4498 नए संक्रमित मिले और 64 मरीजों की मौत हो गई। 46 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। राज्य में अब तक 7834 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। सूबे में अभी 32499 सक्रिय मरीज हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सूबे में अब तक 6561028 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं। इनमें से 295138 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। 254805 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- विश्व की सबसे उम्रदराज महिला ने 119 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, देसी खान-पान था लंबी उम्र का राज
विज्ञापन
सबसे ज्यादा एसएएस नगर में 10 की मौत
अमृतसर 6, बरनाला 1, बठिंडा 4, फिरोजपुर 3, गुरदासपुर 6, होशियारपुर 4, जालंधर 4, कपूरथला 2, लुधियाना 6, मानसा 1, एसएएस नगर 10, मुक्तसर 2, पठानकोट 2, पटियाला 7, रोपड़ 1, संगरूर 1 और तरनतारन में 4 मरीजों की जान गई।
संक्रमण से अब तक सबसे ज्यादा लुधियाना में 1238 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। जालंधर में 1010, अमृतसर में 808 लोग दम तोड़ चुके हैं। अन्य जिलों की अपेक्षा मानसा में मौतों का आंकड़ा काफी कम है। यहां सिर्फ 57 लोगों की मौत संक्रमण से हुई है।
यह भी पढ़ें- रेलवे ने बढ़ाई सख्ती : ट्रेन में ये लापरवाही पड़ेगी भारी, 500 रुपये का कटेगा चालान