फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Raipur Rani road is swampy, PWD's negligence is taking a toll on the public

Panchkula News: रायपुररानी मार्ग दलदल, पीडब्ल्यूडी की लापरवाही जनता पर भारी

Mon, 18 Aug 2025 11:48 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Raipur Rani road is swampy, PWD's negligence is taking a toll on the public
मोरनी। मोरनी से रायपुररानी मार्ग की हालत देखकर लगता है कि लोक निर्माण विभाग के अफसर और ठेकेदार शायद इस सड़क से कभी गुजरे ही नहीं हैं। सड़क की जगह अब तालाब और दलदल ने ले ली है। बारिश का मौसम के चलते यह मार्ग हादसों का फंदा बन चुका है, लेकिन विभाग आंखें मूंदे बैठा है। स्कूली बच्चों की बसें इसी दलदल से होकर गुजर रही हैं, रोजाना जान हथेली पर लेकर लोग इस रास्ते का इस्तेमाल करने को मजबूर हैं। लेकिन विभाग का रवैया ऐसा कि मानों यह सड़क जनता के लिए नहीं सिर्फ कागजों में ही बनी हो।
विज्ञापन




डॉ. विजय, सतीश शर्मा, विरेंद्र प्रजापत व अन्य लोगों का कहना है कि मोरनी से लगभग साढ़े तीन किलोमीटर पॉइंट पर लगातार सड़क धंस रही है। उस पर पीडब्ल्यूडी विभाग हर बार सिर्फ मिट्टी डालकर खानापूर्ति करता है। यह मिट्टी भी कुछ मिनटों की बारिश में ही दलदल में बदल जाती है और सड़क फिर से पहले जैसी हो जाती है। हालात यह हैं कि इस सड़क पर गाड़ी चलाना नहीं बल्कि कीचड़ में नाव खेना जैसा महसूस होता है।
विज्ञापन



दोबारा सड़क बनाने की समय सीमा भी हुई पूरी

इस सड़क को दोबारा बनाने का समय सीमा काफी पहले ही पूरा हो चुकी है। विभाग की अनदेखी और टालमटोल रवैया ने हालात इतने बिगाड़ दिए हैं कि अब जनता का सब्र टूटने लगा है। रोजाना मोरनी से रायपुररानी आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। सबसे ज्यादा मुश्किलें स्कूली बच्चों और कामकाजी लोगों को उठानी पड़ती हैं, जिन्हें मजबूरी में इसी टूटी-फूटी सड़क से सफर करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed