फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Punjab is fully prepared to deal with Covid like situation: Health Minister

Panchkula News: कोविड जैसे हालात से निपटने को पंजाब पूरी तरह तैयारः स्वास्थ्य मंत्री

Wed, 20 Dec 2023 12:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Punjab is fully prepared to deal with Covid like situation: Health Minister
चंडीगढ़। कोविड-19 जैसे लक्षण सामने आने संबंधी रिपोर्ट को लेकर पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डाॅ. बलबीर सिंह ने कहा है कि सांस लेने संबंधी गंभीर रोगों (आईएलआई/एसएआरआई/इंफलुऐंजा) से निपटने के लिए पंजाब सरकार पूरी तरह तैयार है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार ने ऐसी किसी भी आपात स्थिति से प्रभावशाली ढंग से निपटने की पूरी तैयारी कर रखी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य की स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रबंधों का जायजा लेने के लिए सिविल सर्जनों के साथ वर्चुअल बैठक में हिस्सा लेते हुए कहा कि राज्य सरकार अस्पतालों में जरूरी बिस्तरों और वेंटिलेटरों के अलावा वायरस के फैलाव से निपटने के लिए पीपीई किटों, मास्क और टेस्टिंग किटों की उपलब्धता और उचित प्रबंधों के साथ पूरी तरह तैयार है। राज्य की सभी स्वास्थ्य सुविधाओं में जरूरी डाॅक्टर और मेडिकल स्टाफ मौजूद है। इसके अलावा सभी सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट और इमरजेंसी सिस्टम सक्रिय हैं।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि स्थिति काबू में है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन इसके साथ ही डॉ. बलबीर सिंह ने लोगों से इस बीमारी के फैलाव को रोकने के लिए बार-बार हाथ धोने और स्वास्थ्य व सुरक्षा प्रोटोकोल की सख्ती से पालना करने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग जिनकी इम्युनिटी कमजोर है या जिन्हें कोविड के लक्षण जैसे जुकाम या खांसी हैं, को अपना ज्यादा ध्यान रखना चाहिए और जब तक कोई जरूरी काम न हो, बाहर जाने से परहेज करना चाहिए। इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों को अफवाहों से बचने की अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग के सचिव अजोए शर्मा, एनएचएम के मिशन डायरेक्टर डाॅ. अभिनव त्रिखा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की डायरेक्टर डाॅ. आदर्शपाल कौर, परिवार कल्याण की डायरेक्टर डाॅ. हितिन्दर कौर भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed