फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Roadways buses will now go to Delhi International Airport.

अच्छी खबर: अब दिल्ली एयरपोर्ट तक जाएंगी पंजाब रोडवेज की बसें, अभी तक केवल प्राइवेट बसों को थी अनुमति

Thu, 28 Apr 2022 01:42 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 28 Apr 2022 01:42 AM IST
सार

दिल्ली परिवहन विभाग ने नवंबर 2018 में पंजाब की सरकारी बसों के हवाई अड्डे तक जाने पर रोक लगा दी थी। दिल्ली परिवहन विभाग ने पंजाब के प्राइवेट बस ऑपरेटरों को तो दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक बसें चलाने की अनुमति दे दी लेकिन सरकारी बसों पर रोक लगा दी थी।

विज्ञापन
Punjab Roadways buses will now go to Delhi International Airport.
पंजाब रोडवेज। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब रोडवेज की बसें अब जल्द ही दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक जाएंगी। पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा है कि दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक पंजाब सरकार की बस सेवा जल्द ही शुरू हो जाएगी। इस संबंध में दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच बातचीत के बाद परिवहन विभागों के सचिव स्तर की बैठक में इस मामले पर विचार किया गया। मामला अब जल्द सुलझने की उम्मीद जगी है।

विज्ञापन


भुल्लर ने बताया कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ बैठक के दौरान उन्होंने इस अहम मुद्दे के बारे में अवगत करवाया था। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बीते दिनों दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के समक्ष यह मामला उठाया था। इसके बाद उन्होंने पंजाब परिवहन विभाग के सचिव विकास गर्ग को दिल्ली सरकार के संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करने को कहा गया और बुधवार को विकास गर्ग द्वारा दिल्ली परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव अशीष कुन्द्रा और दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के अधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक के दौरान अदालत के आदेशों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। 
विज्ञापन


विकास गर्ग ने बताया कि दिल्ली सरकार के प्रमुख सचिव आशीष कुन्द्रा ने बैठक के दौरान आश्वासन दिया कि इस मसले का जल्द ही समाधान निकाल लिया जाएगा और पंजाब की सरकारी बस सर्विस दिल्ली हवाई अड्डे तक चल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नवंबर 2018 से बंद हैं पंजाब की सरकारी बसें

दिल्ली परिवहन विभाग ने नवंबर 2018 में पंजाब की सरकारी बसों के हवाई अड्डे तक जाने पर रोक लगा दी थी। दिल्ली परिवहन विभाग ने पंजाब के प्राइवेट बस ऑपरेटरों को तो दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक बसें चलाने की अनुमति दे दी लेकिन सरकारी बसों पर रोक लगा दी थी। वर्तमान में पंजाब रोडवेज में पनबस की 10 और पीआरटीसी की 6 वॉल्वो बसें दिल्ली एयरपोर्ट के लिए चलाई जाती थीं जो अब सिर्फ नई दिल्ली बस स्टैंड तक ही जाती हैं। वहीं इंडो कैनेडियन की करीब 27 बसें सीधे एयरपोर्ट जा रही हैं।

पंजाब और दिल्ली के बीच होती रही तकरार

पंजाब की रोडवेज बसों की दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक जाने पर लगी रोक को लेकर दिल्ली और पंजाब सरकार के बीच लगातार तकरार होती रही है। पंजाब सरकार ने दिल्ली सरकार को कई पत्र लिखे। तत्कालीन परिवहन मंत्री रजिया सुल्ताना और राजा वड़िंग ने दिल्ली सरकार से संपर्क भी साधा लेकिन इस मुद्दे का हल नहीं निकल सका। पंजाब विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान अमृतसर पहुंचे अरविंद केजरीवाल और राजा वड़िंग के बीच आमना-सामना भी हो गया था। पंजाब की कांग्रेस सरकार ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री को कई पत्र लिखे थे।

टूरिस्ट परमिट पर चल रही बादल परिवार की बसें

दिल्ली सरकार द्वारा पंजाब की सरकारी बसों को दिल्ली एयरपोर्ट तक जाने पर रोक लगाए जाने से पंजाब सरकार को तो राजस्व का नुकसान हुआ लेकिन बादल परिवार की बसें बिना रोक-टोक पंजाब से दिल्ली एयरपोर्ट तक आ-जा रही हैं। खास बात यह है कि बादल परिवार की यह बसें टूरिस्ट परमिट पर चल रही हैं, जबकि इसके लिए नियमानुसार स्टेट कैरियर की जरूरत होती है। 1993 के नियम के मुताबिक टूरिस्ट परमिट पर सिर्फ टूरिस्ट सर्किट पर ही यात्रियों को बैठाया जा सकता है, जबकि इंडो कैनेडियन बसें इस परमिट को स्टेट कैरिज परमिट के रूप में इस्तेमाल कर जगह-जगह से सवारी लेकर सीधे एयरपोर्ट जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed