फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Punjab and Punjabi language were ignored in the PCS preliminary exam: Misal Satluj

पीसीएस प्रीलिम्स एग्जाम में पंजाब और पंजाबी को किया गया नजरअंदाज : मिसल सतलुज

Thu, 18 Dec 2025 01:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Punjab and Punjabi language were ignored in the PCS preliminary exam: Misal Satluj
चंडीगढ़। मिसल सतलुज संस्था के यूथ विंग ने 7 दिसंबर को हुए पंजाब पीसीएस प्रीलिम्स एग्जाम में पंजाब और पंजाबी को नजरअंदाज करने का मुद्दा उठाया है। मिसल सतलुज के यूथ लीडर यादविंदर सिंह यादू ने कहा कि इसमें पंजाब से जुड़े सवाल कम कर दिए गए हैं जिसे लेकर उन्होंने 10 दिसंबर को पटियाला में पीपीएससी चेयरमैन को एक ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रीलिम्स एग्जाम में जानबूझकर कर पंजाबी को कम किया गया है जो पंजाब के ग्रामीण विद्यार्थियों के साथ बेइंसाफी है। इस बार सीएसएटी एग्जाम में पंजाबी के सिर्फ 8 सवाल थे जो पहले कम से कम 15-20 या 23 होते थे। सीएसएटी एग्जाम में पंजाबी को कम करके मैथ पर फोकस किया गया है जिससे गांव के उन विद्यार्थियों नुकसान हो रहा है जिनकी मैथ पर अच्छी पकड़ नहीं है। जनरल स्टडीज के पेपर में पंजाब पर आधारित सिर्फ 3 सवाल थे। पहले पेपर में पंजाबी, इतिहास, भूगोल, अर्थव्यवस्था को नजरअंदाज किया गया जिससे पंजाब की अपने ही राज्य के एग्जाम में अहमियत कम हो गई।
विज्ञापन

इस बार पदों की संख्या अधिक है और भर्ती प्रक्रिया चार साल बाद शुरू हुई है। अगर इस भर्ती प्रक्रिया के जरिये पंजाबी युवाओं को नौकरी नहीं मिली तो उन्हें दोबारा मौका नहीं मिलेगा और दूसरे राज्यों के विद्यार्थियों को पंजाब में नौकरियां मिल जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed