{"_id":"68ffb9040d6be4623701968d","slug":"pu-archers-win-medals-in-all-india-inter-varsity-championship-panchkula-news-c-284-1-ptl1001-9806-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पीयू के तीरंदाजों ने ऑल इंडिया इंटरवर्सिटी चैंपियनशिप में जीते मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पीयू के तीरंदाजों ने ऑल इंडिया इंटरवर्सिटी चैंपियनशिप में जीते मेडल
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। गुरु काशी यूनिवर्सिटी तलवंडी साबो में हो रही ऑल इंडिया इंटरवर्सिटी आर्चरी चैंपियनशिप में पंजाबी यूनिवर्सिटी के तीरंदाज लगातार कामयाबियां हासिल कर रहे हैं।
यूनिवर्सिटी के खेल विभाग की डायरेक्टर डॉ. गुरदीप कौर रंधावा ने बताया कि अब तक हुए मुकाबलों में यूनिवर्सिटी की तीरंदाज हरप्रीत कौर ने आर्चरी के रिकर्व वुमन इवेंट में गोल्ड मेडल जीता है। रिकर्व वुमन टीम इवेंट में हरप्रीत कौर, तनीषा वर्मा, रिधि और सोनू की टीम ने गोल्ड मेडल और रिकर्व मिक्स इवेंट में हरप्रीत कौर और जसकीरत सेखों की टीम ने कांस्य पदक जीता है।
वाइस चांसलर डॉ. जगदीप सिंह ने तीरंदाज हरप्रीत कौर, तनीषा वर्मा, रिधि, सोनू, जसकीरत सेखों और उनके कोच सुरिंदर सिंह रंधावा और गौरव को इस कामयाबी पर बधाई दी। उन्होंने बाकी इवेंट्स में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को भी शुभकामनाएं दीं। वीसी ने कहा कि यूनिवर्सिटी की ओर से अपने खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं दी जा रही हैं। यूनिवर्सिटी के खिलाड़ी विभिन्न खेल मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसके लिए सभी को उन पर गर्व है। उम्मीद है कि खिलाड़ी अपने प्रदर्शन को इसी तरह से कायम रखते हुए संस्थान व पटियाला का नाम रोशन करेंगे।