{"_id":"66930982ac535d27a704d7d4","slug":"protest-against-stilt-plus-four-buildings-organizations-will-go-to-high-court-will-protest-pkl-office-news-c-290-1-pkl1068-9152-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: स्टिल्ट प्लस फोर भवनों के विरोध, हाईकोर्ट जाएंगे संगठन, करेंगे विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: स्टिल्ट प्लस फोर भवनों के विरोध, हाईकोर्ट जाएंगे संगठन, करेंगे विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन
पूर्व थल सेना अध्यक्ष ने लगाया आरोप, कहा-सरकार लोगों के हितों को कर ही है नजरअंदाज
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। पुराने सेक्टरों में स्टिल्ट प्लस फोर भवनों का निर्माण रोकने के लिए शहर की सभी आरडब्ल्यूए और पीड़ित शांतिपूर्ण विरोधी प्रदर्शन करेगी। स्टिल्ट प्लस फोर के नए भवन बनाने को लेकर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में जनहित याचिका भी दायर की जाएगी। सरकार लोगों के हितों को नजरअंदाज कर रही है। सरकार स्टिल्ट प्लस फाेर भवनों के निर्माण से पहले पड़ोसी से एनओसी लेने की बात कर रही है, लेकिन यह नाकाफी है। उक्त बात सेक्टर-1 में आयोजित बैठक में पूर्व थल सेना अध्यक्ष वीपी मलिक ने कही। स्टिल्ट प्लस फोर भवनों के विरोध के विरोध में शनिवार को पंचकूला सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन, शहर की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पैटर्न सिटीजंस वेलफेयर के एक्सपर्ट्स कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में तय हुआ कि हाईकोर्ट में पीआईएल दायर की जाएगी। इसके साथ ही प्रभावित अन्य व्यक्तियों को भी शामिल किया जाएगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष से मिलने के लिए प्रतिनिधि मंडल भेजा जाएगा, ताकि अपनी मुश्किलें एक बार में उनको बताई जा सके। इसके बाद भी सुनवाई नहीं हुई तो हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के ऑफिस के सामने रोष प्रकट कर प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अपने मतभेदों को एक तरफ रखते हुए एकजुट होकर सरकार को बताना होगा कि इस नीति को लागू करना लोगों के हित में नहीं बल्कि विरोध में है।
पुराने सेक्टरों में अभी तक इंफ्रास्ट्रक्चर ठीक नहीं
पंचकूला सिटीजंस वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान एसके नैय्यर ने कहा कि स्टिल्ट प्लस फोर के मकान पुराने सेक्टरों में बनने से लोगों के घरों में सूर्य की रोशनी, ताजा हवा नहीं मिल रही है। पंचकूला के मास्टर प्लान की अवहेलना की जा रही है। यह लोगों के साथ धोखा किया जा रहा है। पुराने सेक्टरों में ऐसे मकान बनने से सीवरेज, पानी का दबाव, बिजली की ट्रिपिंग की समस्या अधिक बढ़ेगी। पड़ोसियों से परमिशन लेकर मकान बनाने से आपस में झगड़े बढ़ेंगे। यह लोकहित में नहीं है।
यह लोग रहे उपस्थित
इस मीटिंग के दौरान पूर्व थल सेनाध्यक्ष वीके मलिक, पंचकूला सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष एसके नैय्यर, महासचिव सुनील जैन, उप प्रधान राकेश साेंधी, सेक्टर -12 के प्रधान कर्नल एसके दत्ता, सेक्टर -21 के प्रधान एस कंबोज, सेक्टर -17 के प्रधान डीपी सोनी, सेक्टर - 18 के प्रधान एमआर सियाल सहित अन्य मेंबर उपस्थित रहे।