फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   PM Modi's campaign ineffective in Punjab, Rahul's rallies fruitfull

Panchkula News: पंजाब में पीएम मोदी का प्रचार बेअसर, राहुल की रैलियां रंग लाईं

Wed, 05 Jun 2024 03:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
PM Modi's campaign ineffective in Punjab, Rahul's rallies fruitfull
चंडीगढ़। पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार का खुद जिम्मा संभाला था। जहां पीएम मोदी का इस चुनाव में प्रचार बेअसर रहा, वहीं पंजाब कांग्रेस के लिए राहुल गांधी की रैलियां शुभ साबित हुई हैं। कांग्रेस पंजाब में पिछले चुनाव की तरह ही सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने 8 सीटें जीती थीं और इस बार भी कांग्रेस ने चुनाव में अपने पुराने अच्छे प्रदर्शन को दोहराया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटियाला, गुरदासपुर, होशियारपुर और जालंधर में रैलियां की थीं, लेकिन बाकी सीटों की तरह ही इन पर पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। यहां तक कि पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने होशियारपुर और गुरदासपुर सीट पर जीत दर्ज की थी। तब गुरदासपुर से फिल्म अभिनेता सन्नी देओल और होशियारपुर से सोमप्रकाश ने चुनाव जीता था। इस बार गुरदासपुर में पार्टी ने दिनेश बब्बू
विज्ञापन

और होशियारपुर में केंद्रीय मंंत्री सोमप्रकाश की पत्नी अनिता सोमप्रकाश को चुनाव मैदान में उतारा था, लेकिन दोनों को ही हार का सामना करना पड़ा है।
गुरदासपुर व होशियारपुर हिंदू बहुल क्षेत्र हैं। इसे भाजपा का गढ़ माना जाता है, बावजूद इसके पार्टी यहां जीत दर्ज करने में असफल रही। इसी तरह पटियाला में कैप्टन अमरिंदर सिंह पत्नी परनीत कौर चुनाव मैदान में उतरी थीं। परनीत इसी सीट से चार बार सांसद रह चुकी हैं। इस बार वह कांग्रेस छोड़कर भाजपा से चुनाव मैदान में उतरी थीं, लेकिन हार गईं। इसी तरह जालंधर में आप छोड़ भाजपा से चुनाव मैदान में उतरे सुशील रिंकू भी अपनी सीट नहीं बचा पाए हैं। यहां कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने जीत दर्ज की है।
विज्ञापन


पटियाला में धर्मवीर गांधी दोबारा जीत दर्ज करने में रहे सफल
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी की तरह ही पंजाब में कुल चार रैलियां की थीं। वे पटियाला, नवांशहर, अमृतसर और लुधियाना में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार के लिए आए थे। पटियाला में धर्मवीर गांधी दोबारा जीत दर्ज करने में सफल रहे हैं। इससे पहले वर्ष 2014 में वह आप से चुनाव लड़ते हुए यहां से सांसद चुने गए थे। इसी तरह अमृतसर में कांग्रेस के गुरजीत औजला और लुधियाना में पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed