फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Pleasant weather livens up the city; 18.5 mm of rainfall transforms the mood in Panchkula.

Panchkula News: सुहाने मौसम ने बढ़ाई शहर की रौनक, 18.5 एमएम बारिश से पंचकूला का बदला मिजाज

Mon, 14 Sep 2026 01:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Pleasant weather livens up the city; 18.5 mm of rainfall transforms the mood in Panchkula.
पंचकूला। दो दिन की चिलचिलाती धूप और 36 डिग्री की उमस के बाद रविवार को पंचकूला का मौसम पूरी तरह सुहाना हो गया। सुबह से आसमान में छाए काले बादलों ने दोपहर को गर्जन-चमक के साथ दस्तक दी और करीब तीन घंटे तक झमाझम बारिश हुई। 18.5 एमएम बारिश में पूरा शहर तरबतर हो गया और लोगों के चेहरे खिल उठे। बारिश के बाद शहर की तस्वीर ही बदल गई। धूल से सनी सड़कों पर निखार आ गया और पहाड़ों का नजारा साफ दिखने लगा। सेक्टर-5, 6 और सुखदर्शनपुर की सड़कों पर हल्का जलभराव जरूर हुआ, लेकिन नगर निगम और पीएमडीए की ओर से पिछले 15 दिनों से चल रही नालों की सफाई के कारण पानी ज्यादा देर नहीं रुका और बहता रहा।
विज्ञापन

तापमान में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई। शनिवार तक जहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आसपास था, वहीं रविवार को बारिश के बाद पारा 32.5 डिग्री पर आ गया। यानी 2 डिग्री की सीधी गिरावट। न्यूनतम तापमान में भी कमी आई है, जिससे सुबह-शाम की हवा में ठंडक घुल गई है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार यह राहत अभी बरकरार रहेगी। विभाग ने 16 सितंबर को फिर से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिन बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। कुल मिलाकर सावन-भादो की इस बारिश ने शहरवासियों को गर्मी से राहत तो दी ही, साथ ही नगर निगम के जल निकासी के इंतजामों की पोल भी नहीं खुलने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में फिर मुसीबत
सेक्टर 6 के सिविल अस्पताल में हर बार की तरह बारिश में भारी जलभराव हो गया। एमसीएच के गेट नंबर 1 और इमरजेंसी के बाहर पार्किंग में जलभराव हो गया। इससे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। एमसीएच में भर्ती गायनी की मरीजों के तीमारदारों को एक से दूसरे परिसर में जाने के लिए लंबा चक्कर काटने पड़े। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि अक्सर बरसात में जलभराव ड्रेन पाइप खराब होने की वजह से होता है। सोमवार को पानी की निकासी के लिए प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed