फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Pharma company manager duped of Rs 35.11 lakh in the name of investment

Panchkula News: निवेश के नाम पर फार्मा कंपनी के मैनेजर से 35.11 लाख रुपये ठगे

Thu, 20 Mar 2025 01:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Pharma company manager duped of Rs 35.11 lakh in the name of investment
पंचकूला। निवेश कर मुनाफा कमाने के नाम पर फार्मा कंपनी के मैनेजर से 35 लाख 11 हजार 745 रुपये ठगी का मामला सामने आया है। धर्मपुर कॉलोनी पिंजौर निवासी विवेकानंद की शिकायत पर साइबर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मैनेजर विवेकानंद ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 27 सितंबर, 2024 को अंजान नंबर से लड़की की कॉल आई थी। वह टेलीग्राम में निवेश करके रुपये कमाने के बारे में जानकारी देने लगी थी। तभी उसके कहने पर टेलीग्राम एप डाउनलोड किया और उसके कहने के अनुसार काम करने लगा। इसके बाद वह तरह-तरह के झांसे देकर पहले 10100 रुपये निवेश करवाया और उसके बाद 15000 हजार निवेश करवाया। इसके बाद वह तरह-तरह के लालच देकर कुल 35 लाख 11 हजार 745 रुपये ठग लिए। रुपये वापस करने के लिए कहा तो बात करना बंद कर दिया। ठगी के शक होने पर साइबर पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed