फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   lockdown, captain amrinder singh appeal for permission to open industries in non-containment zone

लॉकडाउनः पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गैर कंटेंनमेंट जोन में उद्योग खोलने को मांगी इजाजत

Tue, 05 May 2020 12:06 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 05 May 2020 12:06 PM IST
विज्ञापन
lockdown, captain amrinder singh appeal for permission to open industries in non-containment zone
कैप्टन अमरिंदर सिंह
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्र से अपील की कि गैर कंटेनमेंट जोन में वह इन उद्योगों को परिवार सदस्यों और पड़ोस में रहने वाले मजदूरों के सहयोग से काम शुरू करने की आज्ञा दें।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखे पत्र में कहा कि सीमित जोन से बाहर शहरी क्षेत्र में पड़ने वाले ऐसे उद्योगों को काम करने की अनुमति दी जाए बशर्ते वे कोविड रोकथाम उपायों और इससे संबंधित जारी दिशानिर्देशों का पूरी तरह से पालन करेंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रयास लघु, छोटे, मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के क्षेत्र को कायम रखने के साथ-साथ श्रमिकों को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए फायदेमंद होगा। इस बात पर जोर देते हुए कि अन्य राज्यों से आए लोगों के कारण पंजाब के बहुत से औद्योगिक शहर हाल ही मेें रेड जोन में आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि इन पाबंदियों के कारण उद्योगों का दोबारा चलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने आगे कहा कि राज्य में अधिकांश लघु, सूक्ष्म और छोटे उद्योग 2-5 व्यक्तियों के साथ काम कर रहे थे, जो वहां आसपास ही रहते हैं और ज्यादातर मामलों में बिना किसी बाहरी श्रमिकों के केवल पारिवारिक सदस्य ही इन उद्योगों को चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed