फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   toy trains late due to howrah-kalka mail, indian railways

कालका-हावड़ा मेल ने टॉय ट्रेनों की समय सारिणी बिगाड़ी, सैलानी परेशान बोले- प्लान बिगड़ जाता

Thu, 16 Jan 2020 02:36 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 16 Jan 2020 02:36 PM IST
विज्ञापन
toy trains late due to howrah-kalka mail, indian railways
फाइल फोटो
कालका-शिमला मार्ग पर चलने वाली सभी टॉय ट्रेनों का कालका-हावड़ा मेल ने समय सारिणी बिगाड़ दी है। सैलानी शिमला समेत हिमाचल की वादियों का आनंद लेने के लिए टॉय ट्रेेन से सफर कर रहे हैं। हावड़ा के कनेक्शन में उक्त ट्रेनों का परिचालन होता है। लगातार ठंड और कोहरे के कारण कालका-हावड़ा के लेट होने से सैलानियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बुधवार को भी हावड़ा मेल निर्धारित से 4:35 घंटे भी देरी से पहुंची। घंटों की देरी के कारण यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि टॉय ट्रेनों के कनेक्शन में चलाई जाने वाली कालका-हावड़ा मेल को लेट नहीं होना चाहिए। इसके लेट होने से सैलानियों की छुट्टी का पूरा कार्यक्रम प्रभावित हो जाता है।
विज्ञापन


कालका-हावड़ा मेल का कालका रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का समय 4:35 बजे है। यह बुधवार को 9: 10 बजे कालका पहुंची। वहीं ट्रेन के लेट पहुंचने पर इसके कनेक्शन में चलाई जाने वाली कालका-शिमला रेल मार्ग की शिवालिक डिलक्स नंबर 52451 को उसके निर्धारित समय 5:45 बजे की जगह तीन घंटे 39 मिनट लेट 9: 24 बजे तथा कालका-शिमला एक्सप्रेस गाड़ी नंबर 52453 को 6:20 बजे की जगह तीन घंटे 25 मिनट की देरी से 9: 45 बजे रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed