फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana roadways kilometer scheme start from panchkula with 20 new buses

किमी स्कीमः अब पंचकूला से दिल्ली, सिरसा, रोहतक, हिसार का सफर होगा सुहाना, मिली 20 बसें

Tue, 03 Mar 2020 12:59 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पंचकूला
अमर उजाला नेटवर्क, पंचकूला Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 03 Mar 2020 12:59 PM IST
विज्ञापन
haryana roadways kilometer scheme start from panchkula with 20 new buses
Haryana Roadways Bus
शहरवासियों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें दिल्ली, सिरसा, रोहतक और हिसार का सफर तस करने के लिए चंडीगढ़-43 बस स्टैंड नहीं जाना पड़ेगा। हरियाणा सरकार ने उनकी इस परेशानी को दूर करने के लिए पंचकूला और कालका से अतिरिक्त बस सेवाएं शुरू कर दी हैं। चार लंबे रूट पर किलोमीटर स्कीम के तहत 20 बसों का संचालन शुरू हो गया है। इसका हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने सोमवार को झंडी दिखाकर शुभारंभ किया है। अब पंचकूला और कालका बस स्टैंड से अतिरिक्त बस सेवाएं शुरू होने से जहां लोगों का समय बचेगा वहीं चंडीगढ़ और सिंघपुरा बस पकड़ने ऑटो या कैब से जाने का खर्चा बचेगा।
विज्ञापन


पंचकूला और कालका बस स्टैंड से सफर करने वाले यात्रियों को अब सीधे चार जगहों की बसों की अतिरिक्त सुविधा मिली है। दिल्ली, सिरसा, रोहतक, हिसार जाने वाले यात्रियों को बस पकड़ने के लिए पंचकूला के यात्रियों को 15 और कालका के यात्रियों को 28 किलोमीटर का सफर चंडीगढ़ बस स्टैंड जाने में नहीं खराब करना पड़ेगा। पंचकूला और आसपास के लोगों को उक्त शहरों को जाने के लिए सिंघपुरा जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। हरियाणा सरकार ने 10 साल की लीज पर बसों को हायर किया है। बसों को 26.92 रुपये का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन


बस का संचालन प्रदेश की जनता को यातायात के ज्यादा साधन उपलब्ध करवाए जाने के लिए है। सरकार ने लीज पर किलोमीटर स्कीम के तहत 510 बसें हायर की है। जनता को यात्रा करने में किसी किस्म की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े। ये बसें सारे हरियाणा में लांग रूटों पर चलेंगी। उन्होंने बताया कि ये 20 बसें 30 मिनट के अंतराल में चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंडक्टर हरियाणा रोडवेज के होंगे
हरियाणा रोडवेज पंचकूला के जीएम रविंद्र पाठक ने बताया कि इन बसों को लीज पर दिया गया है। परिवहन विभाग 26 रुपये 92 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से इन बसों को भुगतान करेगा। इन बसों में कंडक्टर हरियाणा रोडवेज के होंगे बाकी स्टाफ बस मालिकों का होगा। ये बसें हर रोज इन लंबे रूटों पर निकलेगी और लगभग 400 किलोमीटर का सफर तय करेगी।

24 मिनी बसें आएंगी रोडवेज में
पंचकूला बस स्टैंड के जीएम रविंद्र पाठक के अनुसार मार्च में 24 मिनी बसें रोडवेज में शामिल होंगी। इन बसों को विशेष तौर पर महिलाओं के लिए चल रही बसों में शामिल किया जाएगा। कुछ बसें सिटी सर्विस के लिए चलेंगी ताकि लोगों को ज्यादा से ज्यादा सरकार की तरफ से यातायात की सुविधा मिल सके। इस अवसर पर रोडवेज के ट्रैफिक मैनेजर अरविंद शर्मा, द हरियाणा सहकारी परिवहन समिति कल्याण के राज्य प्रधान सुनील कुमार, स्थापना सहायक रत्न जांगडा, परिवहन विभाग के स्टेनोग्राफर कुलदीप ने इस पर खुशी जाहिर की है।


जीरकपुर या चंडीगढ़ जाने में खर्च करने पड़ते थे 100 रुपये
पंचकूला और कालका से बस पकड़ने के लिए यात्रियों को चंडीगढ़ जाने में 45 मिनट का समय लगाता था। अब लोगों का यह समय बचेगा और वह दिल्ली सहित सभी रूटों पर साढ़े चार घंटे में पहुंच जाएंगे। बसों का संचालन शुरू होने से यात्रियों को राहत मिलेगी। लांग रूट पर अभी बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। जल्द ही अन्य रूटों पर बसें चलाई जाएंगी। रविंद्र पाठक, जीएम , बस स्टैंड, सेक्टर -5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed