फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Many Major Reforms Soon be done in Jails of Haryana

जेलों का होगा कायाकल्प: अब कुख्यात बदमाशों से अलग रहेंगे सामान्य कैदी, धर्मगुरु करेंगे प्रवचन 

Sat, 07 Aug 2021 01:27 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 07 Aug 2021 01:27 AM IST
सार

जेलों में पहले चरण में सुधार के पंद्रह बिंदुओं पर काम हो रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी अपनी सहमति दे चुके हैं। जेल मंत्री रणजीत सिंह की ओर से गठित समिति कैदियों व बंदियों के खाने की गुणवत्ता भी सुधारेगी।

विज्ञापन
Many Major Reforms Soon be done in Jails of Haryana
जेल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

हरियाणा की जेलों की बैरक में गैंगस्टर, नामचीन बदमाशों के साथ अब सामान्य कैदी और बंदी नहीं रहेंगे। जेलों में इनकी अलग श्रेणी बनाकर सामान्य कैदियों व बंदियों से दूर रखा जाएगा। प्रदेश की जेलों में जल्दी बड़े सुधार होंगे। सरकार ने इसके लिए 4 अधिकारियों की उच्च स्तरीय समिति गठित की है। ये महाराष्ट्र, तमिलनाडु और कर्नाटक का दौरा कर वहां की जेलों को सबसे अच्छा बता चुकी है।

विज्ञापन


सामान खरीदारी को किया जाएगा केंद्रीयकृत
जेलों में पहले चरण में सुधार के पंद्रह बिंदुओं पर काम हो रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी अपनी सहमति दे चुके हैं। जेल मंत्री रणजीत सिंह की ओर से गठित समिति कैदियों व बंदियों के खाने की गुणवत्ता भी सुधारेगी। जेलों में सामान खरीदारी को केंद्रीयकृत किया जाएगा।
विज्ञापन



सत्र न्यायाधीश करेंगे नियमित जांच, आधुनिक बनेंगी जेलें
जेल मंत्री रणजीत सिंह ने बताया कि जेलों में संबंधित सत्र न्यायाधीश नियमित जांच करेंगे। जेलों में सुधार कार्यक्रम को सिरे चढ़ाने के लिए विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, एनजीओ के अलावा डॉक्टरों, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व धर्मगुरुओं की भी मदद ली जाएगी। जेलों को आधुनिक बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय समिति में जेल विभाग के महानिदेशक शत्रुजीत कपूर, आईजी (जेल) जगजीत सिंह व एलआर सदस्य हैं। समिति के अनुसार आज के दिन विश्व में सबसे अच्छा जेल सिस्टम आस्ट्रेलिया का है। कोविड के कारण विदेश दौरा संभव नहीं है। इसलिए देश के विभिन्न राज्यों की सबसे अच्छी जेलों की सूची तैयार की गई है। महाराष्ट्र, तमिलनाडु और कर्नाटक की जेलों की तर्ज पर हरियाणा की जेलों में सुधार कार्यक्रम लागू होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed