फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Only certified PPE kits of NGOs and individuals will be accepted, haryana government

फैसला: एनजीओ-सिट्रा से मंजूर पीपीई किट स्वीकार करेगी हरियाणा सरकार, जांची जाएगी गुणवत्ता

Wed, 06 May 2020 11:19 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 06 May 2020 11:19 AM IST
विज्ञापन
Only certified PPE kits of NGOs and individuals will be accepted, haryana government
मंत्री अनिल विज
हरियाणा सरकार अब एनजीओ और व्यक्तियों से सिट्रा (साउथ इंडिया टेक्सटाइल रिसर्च एसोसिएशन) की मंजूर पीपीई किट ही स्वीकार करेगी। स्वास्थ्य विभाग ने यह निर्णय किटों की गुणवत्ता के मद्देनजर लिया है।
विज्ञापन


गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आदेश दिए हैं कि दान दी गई कीटों की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। डॉक्टर्स और पैरामेडिकल स्टॉफ को जो किट एनजीओ दे रहे हैं उनकी गुणवत्ता देखने की जरूरत है। विज ने हर कोविड अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड के साथ गर्भवती महिलाओं के लिए लेबर रूम भी बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई डिलीवरी केस कोरोना संक्रमित आता है तो उसके लिए लेबर रूम अलग होना जरूरी है।
विज्ञापन


गृह मंत्री के नाते विज ने कहा कि शराब की दुकानें खुलने पर सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह पालन कराया जाएगा। कई राज्यों में जैसी स्थिति सामने आई है ऐसी स्थिति हरियाणा में नहीं होने दी जाएगी। शराब की दुकानों पर व्यव्यस्था खराब होने पर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। सोनीपत में गोदाम से शराब तस्करी मामले में सरकार ने कार्रवाई कर दी है। सोनीपत के 2 थानों के एसएचओ को लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों के ख़िलाफ़ आपराधिक मामला दर्ज करने की सिफारिश की गई है। इस मामले में पुलिस अधिकारी हो या एक्साइज के अधिकारी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में शराब का बड़ा तस्कर जुड़ा हुआ है और ये इंटर स्टेट से जुड़ा मामला है। विज ने कहा इस मामले में कई बड़े अधिकारियों के मिले होने की संभावना है। मामले में 2 एसएचओ को लाइन हाजिर करना ही कार्रवाई नहीं है, और सख्त कार्रवाई होगी।


एनसीआर की वजह से बढ़ रहे कोरोना मामले
अनिल विज ने कहा एनसीआर की वजह से कोरोना के मामले प्रदेश में बढ़े हैं। पूरी तरह बॉर्डर सील करवा दिए गए हैं। दिल्ली से एनसीआर के साथ लगते कच्चे रास्ते भी सील करने औऱ खुदवाने के आदेश दिए हैं। दिल्ली पूरी तरह संक्रमित हो चुकी है और हरियाणा के एनसीआर में मामलों की ज्यादातर हिस्ट्री दिल्ली से जुड़ी है। वैश्विक महामारी से सभी को मिलकर लड़ना है, लेकिन पहले वे हरियाणा को सुरक्षित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed