फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Officials should speed up development by taking a strict stance on the ground: Development and Panchayat Minister

धरातल पर सख्त रुख अख्तियार कर विकास में तेजी लाए अधिकारी : विकास एवं पंचायत मंत्री

Sat, 04 Nov 2023 01:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Officials should speed up development by taking a strict stance on the ground: Development and Panchayat Minister
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-1 स्थित पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में चारों ब्लाकों के चुने प्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने शुक्रवार को विकास कार्यों की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि उन्हें धरातल पर उतरकर तेजी से काम करना चाहिए। गांव के पात्र लोगों को योजनाओं का पूरी तरह से लाभ मिलना चाहिए। विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति ठीक नजर नहीं आने पर उन्होंने अधिकारियों को सख्त रुख अख्तियार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं पर काम धीमी गति से हुआ है। इसे तेजी से करना चाहिए। उन्होंने अगले एक माह बाद मीटिंग कर फिर से काम की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली जाएगी। इस अवसर पर विकास एवं पंचायत विभाग के महानिदेशक डीके बैहरा भी मौजूद रहे।
इकत्तीस सौ करोड़ से सुधारेंगे दशा
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गगनदीप सिंह ने पंचायत मंत्री के समक्ष विकास कार्यों की प्रगति का ब्योरा प्रस्तुत किया। विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि 3100 करोड़ रुपये की राशि प्रदेश की पंचायतों, ब्लाक समितियों और जिला परिषदों में उनके हिस्से के हिसाब से वितरित की जाएगी। टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से सरकार की हिदायतों के अनुसार विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

नौ सूत्रीय कार्यक्रम होंगे आयोजित
सरकार की सोच गांव में बेहतर विकास की है। सरकार की नौ सूत्रीय कार्यक्रम के आधार पर विकास कार्य करवाए जाएंगे। बैठक में चुने प्रतिनिधियों से सुझाव भी लिए गए हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली बैठक में इन सुझावों पर विचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक महीने के बाद वे दोबारा विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी और चुने प्रतिनिधी मौके पर जाकर चल रहे विकास कार्यों की निगरानी करें ताकि कार्यों में गुणवत्ता तय की जा सके। विकास एवं पंचायत मंत्री ने चारों ब्लाक समिति के चेयरमैन और जिला परिषद के प्रधान से विकास कार्यों में आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी ली और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निदान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गगनदीप सिंह, डीडीपीओ राजन सिंगला, जिला परिषद के चेयरमैन सुनील शर्मा, विकास एवं पंचायत विभाग के कार्यकारी अभियंता विकास राणा, चीफ इंजीनियर राकेश गोयल, अंबाला सुपरिटेंडेंट इंजीनियर अशोक श्योकंद और पंचायत विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed