फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   No need to pay water dues, people happy

Panchkula News: पानी का बकाया नहीं देना होगा, लोग खुश

Tue, 10 Oct 2023 02:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
No need to pay water dues, people happy
एचएसवीपी के इंजीनियरिंग विंग ने नए नियम के अनुसार पानी का बिल भेजना किया शुरू
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। अब पानी की बढ़ोतरी का बकाया बिलों के साथ जुड़कर नहीं आएगा। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने 2018 के पानी के रेट पर 5 फीसदी बढ़ाकर बिल बनाया है। यह नियम एक अप्रैल 2023 से लागू माना जाएगा। इस नियम के अनुसार सोमवार को एचएसवीपी के इंजीनियरिंग विंग ने पंचकूला के सेक्टर-8 और 15 में पानी का बिल भेजना शुरू कर दिया है। धीरे-धीरे सभी सेक्टरों को इसके अनुसार कवर कर लिया जाएगा। इसका पंचकूला शहरी क्षेत्र के 36 हजार कनेक्शन धारकों को 20 फीसदी का लाभ होगा। फिलहाल एचएसवीपी मुख्यालय के फैसले के बाद उपभोक्ताओं को पिछले 2019, 2020, 2021, 2022 चार सालों के बिल पर पांच फीसदी इजाफा के आर्थिक मार से मुक्ति मिल गई है। हालांकि अब तक सरकार की तरफ से इस बारे में कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है, लेकिन विभाग ने अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है।

लोगों के विरोध के बाद विभाग ने लिया संज्ञान
वर्ष 2018 में शहरी विकास प्राधिकरण ने निर्णय लिया था कि पानी के रेट हर वर्ष 5 फीसदी बढ़ाए जाएंगे, लेकिन प्राधिकरण द्वारा वर्ष 2018 से 2022 तक बढ़े रेटों के निर्णय को लागू नहीं किया है। इस निर्णय को मध्य वर्ष 2022 में लागू करके बढ़े रेटों से पानी के बिल भेजे जाने लगे। इसके बाद लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। लोगों के विरोध के बाद करीब दो माह तक विभाग ने पानी का बिल लोगों के पास नहीं भेजा। अब नए बिल सुधार के बाद लोगों के लिए भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन



8 जुलाई से अब तक प्रदेश के मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष को अपने हर ट्वीट में पानी की दरों में पांच साल बाद 5 फीसदी इजाफा करने की मांग की थी। सोमवार को एचएसवीपी के एक अधिकारी से पता चला कि पिछले एक्सेस पेमेंट एडजस्ट कर दिया गया है। यह पंचकूला के लोगों के लिए खुशी की बात है। - सुभाष पपनेजा, निवासी सेक्टर-16 पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन






मुख्यालय के आदेश के बाद 2018 के पानी के रेट पर 5 फीसदी बिल बढ़ाकर उपभोक्ताओं को भेजा गया है। यह नियम अप्रैल 2023 से लागू होगा। 2019, 2020, 2021, 2022 पर 5 फीसदी की बढ़ोतरी नहीं की गई है। सोमवार को दो माह बाद पंचकूला सेक्टर-8 और 15 में पानी का बिल भेजा गया है। - एनके पायल, एक्सईएन एचएसवीपी पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed