फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus in Haryana, Coronavirus outbreak in Haryana, latest news

हरियाणा में नहीं थम रहा संक्रमण, 200 से ज्यादा पॉजिटिव मिले, फरीदाबाद में एक और मौत

Sun, 31 May 2020 10:05 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 31 May 2020 10:05 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Haryana, Coronavirus outbreak in Haryana, latest news
कोरोना पॉजिटिव - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा में कोरोनाग्रस्त मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। दूसरे दिन लगातार 200 से अधिक मरीज सामने आने से स्थिति चिंताजनक हो गई है। फरीदाबाद में एक और संक्रमित की मौत हो गई है। जबकि कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1923 तक पहुंच चुकी है।

विज्ञापन


24485 संदिग्ध मरीजों को स्वास्थ्य महकमे ने अपनी निगरानी में रखा हुआ है। शनिवार शाम तक जहां 202 में कोरोनाग्रस्त मरीज सामने आए, वहीं 31 मरीज ठीक होकर अपने घर भी चले गए।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- शादी के लिए नई शर्त, प्रदेश से बाहर गई बरात तो दूल्हा-दुल्हन समेत बराती होंगे होम क्वारंटीन
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुग्राम में 157, फरीदाबाद में 32, नूंह व करनाल में 2-2, अंबाला व फतेहाबाद में 3-3, पानीपत, कैथल और रोहतक में 1-1 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। 4375 संदिग्धों की सैंपल रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

संक्रमण से रिकवर होने की दर घटकर 50.49 प्रतिशत हो गई है। जबकि संक्रमण बढ़ने की दर 1.74 प्रतिशत हो गई है। अब 11 दिन में संक्रमण के मामले दोेगुने हो रहे हैं। विभिन्न जिलों में अब कुल पॉजिटिव मरीजों में से गुरुग्राम में 677, फरीदाबाद में 339, सोनीपत में 199, झज्जर में 97, नूंह में 70, अंबाला में 50, पलवल में 58, पानीपत में 61, जींद में 27, करनाल में 50, पंचकूला में 26, सिरसा में 15, फतेहाबाद में 15, भिवानी में 13, रोहतक में 31, नारनौल में 39, हिसार में 31, रेवाड़ी में 23 चरखी दादरी में 13, कैथल में 18, कुरुक्षेत्र में 27, यमुनानगर में 9, महेंद्रगढ़ में 33 मरीज सामने आ चुके हैं।


अमेरिका से लौटे 21 पॉजिटिव मरीज अतिरिक्त हैं। दूसरी ओर, गुरुग्राम 224, अंबाला में 40 भिवानी में 6, चरखी दादरी में 1, रेवाड़ी 4, फरीदाबाद में 153, फतेहाबाद में 7, हिसार में 5, जींद में 24, करनाल में 20, कैथल में 5, कुरुक्षेत्र 13, नूंह में 65, पलवल में 41, पानीपत में 37, पंचकूला में 25, रोहतक में 11, सिरसा में 9, महेंद्रगढ़ में 6, चार सोनीपत में 146, नारनौल में 19, झज्जर 92, यमुनानगर में 8 मरीज ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed