फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Mega PTM in 19 thousand government schools today, families will be welcomed at the gate

Panchkula News: 19 हजार सरकारी स्कूलों में मेगा पीटीएम आज, गेट पर परिजनों का होगा स्वागत

Sat, 16 Dec 2023 01:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Mega PTM in 19 thousand government schools today, families will be welcomed at the gate
चंडीगढ़। राज्य के 19 हजार सरकारी स्कूलों में शनिवार को मेगा पीटीएम आयोजित की जाएगी। मेगा पीटीएम में हर विद्यार्थी के परिजन शामिल होंगे। स्कूल के मुख्य गेट पर परिजनों का शिक्षकों की टीम की ओर से स्वागत किया जाएगा। इसके बाद परिजन पीटीएम का हिस्सा बनेंगे। इस दौरान वह बच्चे के संपूर्ण विकास को लेकर शिक्षकों के साथ बैठकर रणनीति बनाएंगे। साथ ही भविष्य की रणनीति तैयार करेंगे। शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर दो मिनट का एक वीडियो अपलोड कर सभी परिजनों को पीटीएम में शामिल होने का न्योता दिया। उन्होंने बताया कि पीटीएम जिसे कि पंजाबी में हम अध्यापक परिजन मिलनी कहते हैं। यह प्रक्रिया उन्होंने गत साल शुरू की थी, जिसे कि बहुत अच्छा रिस्पाॅन्स मिला है। उन्होंने परिजनों से अपील की है कि पीटीएम के लिए जरूरत समय निकाले। साथ ही अपने बच्चे की उपलब्धियों को जानने के साथ ही स्कूलों में चल रहे विभिन्न प्रोजेक्टों में जाने। उन्होंने बताया कि राज्य में इस समय शिक्षा क्रांति चल रही है। कई तरह के बदलाव स्कूलों में हुए है। अब वह निजी स्कूलों को टक्कर दे रहे हैं। याद रहे कि मेगा पीटीएम को कामयाब बनाने के लिए शिक्षा विभाग करीब 15 दिनों से तैयारी कर रहा है। सारे स्कूलों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया था। इसके अलावा विभिन्न धार्मिक स्थानों से लाउडस्पीकरों से मेगा पीटीएम के बारे में लोगों को सूचित किया जा रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed