फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Mechanical Workers Union raised slogans against not providing job security

Panchkula News: नौकरी की सुरक्षा न देने पर मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन ने की नारेबाजी

Fri, 28 Mar 2025 01:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Mechanical Workers Union raised slogans against not providing job security
पंचकूला। प्रांतीय कमेटी के आह्वान पर सेक्टर-1 नजदीक माजरी चौक पंचकूला पर स्थित भवन व मार्ग विभाग के कार्यकारी अभियंता कार्यालय पर कर्मचारियों ने 24 सूत्रीय मांग पत्र दिया। वीरवार को हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन ने नौकरी सुरक्षा न देने पर शाखा प्रधान शमशेर सिंह गुज्जर की अध्यक्षता में नारेबाजी की। मंच का संचालन सचिव नीतिश कुमार ने किया। इसके बाद मांगों का 24 सूत्रीय मांग पत्र परिमंडल अभियंताओं को सौंपकर प्रमुख अभियंताओं को भिजवाया। चंडीगढ़ स्थित परिमंडल अभियंता की ओर से मनोनीत कार्यकारी अभियंता जगविंद्र सिंह रंगा ने धरनास्थल पर पहुंचकर मांग पत्र लिया और विश्वास दिलाया कि इसे तुरंत भेज दिया जाएगा। अपने स्तर की मांग पूरी करने का आश्वासन दिया। मांग पत्र देने के बाद धरना समाप्त कर कर्मचारी काम पर लौट गए। एक अप्रैल से मुख्य जलघरों को सरकार पंचायतों के अधीन करने जा रही है, इससे कर्मचारियों में रोष है। अगर मुख्यमंत्री ने पीडब्ल्यूडी यूनियन के मांग पत्र पर बातचीत का समय नहीं दिया तो संगठन के प्रांतीय कमेटी पदाधिकारियों की बैठक बुलाकर आंदोलन की रणनिति बनाई जाएगी।
विज्ञापन

प्रांतीय महासचिव संदल सिंह राणा ने आरोप लगाया कि जन स्वास्थ्य विभाग, भवन तथा मार्ग, सिंचाई विभाग की ओर से मुख्यालयों पर नौकरी सुरक्षा दे दी है। फील्ड के कर्मचारियों को अनदेखा किया जा रहा है। सभी अधीक्षक अभियंताओं को कर्मचारियों की मांगों का ज्ञापन प्रमुख अभियंता को भेजा गया। रोष प्रदर्शन में राज्य संगठन सचिव गुलवर सिहं, नितिन कुमार, होशियान सिंह, विजय पाल, इस्लाम, प्रवीण कुमार गुज्जर, तारा सिंह, गुरनाम सिंह, संतराम, राज कुमार पासवान, हरबंस सिंह, प्रमात्मा दीन, राजेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed