फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Massive fire broke out in furniture factory in Panchkula of Haryana

पंचकूला में बड़ा हादसा: फर्नीचर फैक्टरी में लगी भीषण आग, दो महिलाओं समेत तीन की मौत, एक झुलसा

Tue, 02 Nov 2021 05:14 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 02 Nov 2021 05:14 PM IST
सार

हरियाणा के पंचकूला में एक दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं।
यहां औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 के प्लॉट नंबर-286 स्थित फर्नीचर फैक्टरी में भीषण आग लग गई। हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। एक कर्मचारी बुरी तरह झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Massive fire broke out in furniture factory in Panchkula of Haryana
फैक्टरी में लगी भीषण आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 के प्लॉट नंबर-286 स्थित फर्नीचर की वेस्टवुड फैक्टरी में लगी आग में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक कर्मचारी बुरी तरह झुलस गया है। मृतकों की पहचान सोनाली, अवधेश और ममता के रूप में हुई है। घटना के समय फैक्टरी में 12 लोग काम कर रहे थे। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, यह फैक्टरी पंचकूला निवासी मालिक दिनेश कक्कड़ की है। घटना के समय वह फैक्टरी में नहीं थे। मंगलवार दोपहर 1.30 बजे अचानक वेस्टवुड फैक्टरी से शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग दूसरे तल में लगी और देखते ही देखते पहले तल तक पहुंच गई। 
विज्ञापन


मालिक दिनेश कक्कड़ ने बताया कि द्वितीय और प्रथम तल पर कर्मचारी काम कर रहे थे। आग लगते ही सभी बाहर की ओर भागे। अफरातफरी में द्वितीय तल में काम कर रहे अवधेश कुमार (21) और सोनाली देवी (30) वहीं फंस गए। बाद में दोनों को झुलसी अवस्था में निकालकर सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को झारखंड निवासी ममता राणा का शव फैक्टरी से बाहर निकाला। उधर, झुलसे हुए कर्मचारी की पहचान नहीं हुई है। डीसीपी मोहित हांडा ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने आग लगने के कारणों का पता लगाने का वहां तैनात थाना प्रभारी और अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए। 
 
रास्ता संकरा होने के कारण भाई निकल नहीं पाया 
अवधेश कुमार मौलीजागरां के रहने वाले थे। उनके भाई कृष्ण पाल ने बताया कि फैक्टरी के अंदर द्वितीय तल और प्रथम तल में इतना सामान रखा था कि रास्ता संकरा था। वहीं से सबने भागकर जान बचाई। अवधेश और सोनाली रास्ता संकरा होने के कारण भाग नहीं पाए। इस कारण वह दोनों बुरी तरह झुलस गए और उनका दम घुट गया। कृष्ण पाल ने बताया कि चार माह पहले ही अवधेश की शादी हुई थी।


पत्नी के मरने के बाद बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूटा 
सोनाली की मौत के बाद उनके पति सत्यनारायण महतो ने बताया कि उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके बेटी नेहा और बेटे महेश कुमार का रो-रोकर बुरा हाल है। वे औद्योगिक क्षेत्र की दूसरी फैक्टरी में बने आवास में रहते हैं। पत्नी की मौत के बाद अब उनके बच्चों की देखरेख करने वाला कोई नहीं है।

आग लगने के कारणों का पता किया जा रहा है। आग से हुए नुकसान का पता लगाया जाएगा। पुलिस की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। - विजय नेहरा, एसीपी, पंचकूला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed