फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona Virus, Lockdown in Haryana, supply of ration will not be broken

कोरोना वायरसः हरियाणा में लॉकडाउन, परेशान न हों लोग, नहीं टूटेगी राशन-सब्जी की सप्लाई चेन

Sat, 28 Mar 2020 12:07 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 28 Mar 2020 12:07 PM IST
विज्ञापन
Corona Virus, Lockdown in Haryana, supply of ration will not be broken
सांकेतिक तस्वीर
लॉकडाउन के दौरान हरियाणा में लोगों को खाद्य पदार्थों की उपलब्धता को लेकर कतई बेचैन होने की जरूरत नहीं है। रसद सामग्री की सप्लाई चैन न टूटे, इसे लेकर हरियाणा सरकार पूरी तरह से गंभीर है।
विज्ञापन


मिड-डे मील पाने वाले छात्रों से लेकर आखिरी पंक्ति में खड़े अंत्योदय व्यक्ति तक इस संकट की घड़ी में रसद कैसे पहुंचे, इसे लेकर सरकार लगातार हर संभव कोशिशों में जुटी हुई है। प्रदेश की स्टेट लेवल सप्लाई चेन मॉनीटरिंग कमेटी में सरकार के आला अफसरों ने रसद सप्लाई चेन को और मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।
विज्ञापन


इन निर्णयों से हरियाणा के सभी जिलों के उपायुक्तों, खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रकों (डीएफएससी), पुलिस अफसरों और कॉनफेड के अधिकारियों समेत अन्य अफसरों को अवगत करवा दिया गया है। सभी अफसरों को स्पष्ट कर दिया गया है कि हरियाणा के किसी भी शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को खाद्य पदार्थों की कमी नहीं होने दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसरों को निर्देश है कि अपने जिलों की रोजाना रिपोर्ट हेडक्वार्टर मेल से भेजी जाए। कमेटी के चेयरमैन पीके दास के अनुसार प्रदेश में खाद्य सामग्री की किसी प्रकार से कोई कमी नहीं है। लोगों तक रसद सामग्री आसानी से पहुंचती रहे। इसे लेकर हरियाणा सरकार बेहद प्रयासरत है।

अहम रहेगी जिलों के डीसी और डीएफएससी की जिम्मेवारी

- सभी जिलों के खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक यह सुनिश्चित करेंगे कि लोगों के लिए अप्रैल महीने का राशन 5 अप्रैल तक सरकारी डिपो पर पहुंच जाए।
- सभी राशन की दुकानें राशन वितरण के दौरान खुलेंगी। गुलाबी व पीले राशन कार्ड धारकों को अप्रैल में मुफ्त राशन देना सुनिश्चित किया जाए।
- कानफेड के एमडी यह सुनिश्चित करेंगे कि गोदामों से लेकर राशन डिपो तक पीडीएस के तहत खाद्य सामग्री बिना रुकावट के पहुंचे। अगर कोई दिक्कत आती है तो जिला प्रशासन से समन्वय कर कामर्शियल वाहनों को पास जारी करवाएं।

- डीसी सुनिश्चित करेंगे की खाद्य सामग्री की थोक दुकानें खुली रहें और वहां से रिटेल शॉप तक रसद वाहनों द्वारा बेरोकटोक पहुंचे।
- डीसी यह भी सुनिश्चित करेंगे कि लोगों को फलों सब्जियों, दूध, पशु, चारा, आटा समेत जरूरी चीज रिटेल शॉप पर उपलब्ध मिलें। साथ ही स्थानीय पशु चारा प्लांट, आटा व दाल मिलें खुली रहें।
- हरियाणा स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड के मुख्य प्रशासक हरियाणा में सब्जियों के होलसेलर और वेंडर्स के नाम जिलों के डीसी से शेयर करेंगे।
- जिलों के डीएफएससी खाद्य आपूर्ति को लेकर विभिन्न विभागों से कॉर्डिनेट करेंगे। ताकि सप्लाई चैन न टूटे। इस काम में लगे किसी वाहन या लेबर को स्पेशल पास की जरूरत है तो डीएफएससी इसका इंतजाम करवाएंगे।

- मिल्कफेड के एमडी सुनिश्चित करेंगे की दुधारू पशुओं को चारे की कमी न हो। शहरों में दूध की सप्लाई न रुके। जरूरत पड़े तो मिल्क पाउडर भी बेचा जा सकता है।
- संभव हो तो जिलों के डीसी और डीएफएससी लोगों के लिए किराना व अन्य जरूरी सामान की डोर- टू- डोर सप्लाई भी करवाकर लोगों को घरों तक सुविधा दे सकते हैं।

- किराना वस्तुओं, दूध व सब्जियों के उत्पादक और वेंडर जिला प्रशासन के परमिट पास के साथ एक दूसरे जिलों में आवाजाही कर सकते हैं।
- जिलों के डीसी और डीएफएससी यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके इलाकों में किसी भी प्रकार से दालों की कमी भी न हो। इसके लिए वे एमडी हैफेड से लाइजनिंग रखें।

- हरियाणा पुलिस महानिदेशक प्रदेश में सप्लाई चैन के दौरान होने वाली आवाजाही में यदि कोई दिक्कत आती है, तो उसका हल सुनिश्चित करवाएंगे।
- सभी जिलों के डीसी सप्लाई चैन न टूटे, इसे लेकर सावधान रहेंगे और रोजाना इन गतिविधियों पर व्यक्तिगत मॉनिटरिंग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed