फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Leopard Expedition takes out Zanskar-Leh drive to save snow leopards

Panchkula News: लेपर्ड एक्सीपीडिशन ने हिम तेंदुओं को बचाने के लिए निकाली जंसकार-लेह ड्राइव

Sat, 24 Jun 2023 01:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Leopard Expedition takes out Zanskar-Leh drive to save snow leopards
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। हिम तेंदुओं के जीवन की रक्षा के संदेश के साथ पहाड़ी क्षेत्रों में ड्राइविंग के शौकीनों के लिए लेपर्ड एक्सीपीडिशन ने जंसकार-लेह ड्राइव अभियान की शुरूआत की। दस दिन तक चलने वाले इस अभियान में 4-डब्ल्यूडी वाहन शामिल हैं। यह ड्राइव जांस्कर-लेह सर्किट में चलेगी जो चंडीगढ़ से मनाली, जांस्कर, लेह, लुब्रा, पनाउगोंग, मनाली होकर वापस आएगी। इस अभियान का नेतृत्व करने वाली टीम में प्रभारी इशान भागरा और सुधीर कुमार, निखिल वर्मा और सिद्धार्थ जिल्था सहित कई लोग शामिल हैं। ईशान भागरा ने कहा कि अद्भुत परिदृश्यों से लोगों का मन मोह लेने वाली यह ड्राइव हिम तेंदुओं की सुरक्षा का संदेश देने के लिए बनाई गई है।
विज्ञापन

जलवायु परिवर्तन के कारण हिम तेंदुओं के जीवन पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ रहा है। इस पर सभी को ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने दावा किया कि इस अभियान में अनुभवी राइडर्स होने के कारण हर किसी की यात्रा खुशी के महान अवसर पैदा करेगी। इससे पहले किश्तवाड़ अभियान सितंबर महीने में शुरू किया गया था, जिसमें जुनूनी ड्राइविंग और साहसिक भावना दिखाई गई थी। इस अभियान में इंडियन ऑयल, एमआर उद्योग आदि सहयोग कर रहे हैं। यात्रा को हरी झंडी दिखाकर इंडियन ऑयल के पंजाब जोन के जनरल मैनेजर गरीश जैन और चीफ मैनेजर अनिल अरोड़ा ने कहा कि एक अच्छे मकसद के लिए इस यात्रा को शुरू करते हुए उन्हें बेहद खुशी हो रही है।
विज्ञापन

पर्वतीय क्षेत्रों के रोमांच को जीवित रखने के लिए हिम तेंदुओं के अस्तित्व को बचाने का प्रयास सराहनीय है। पंजाब के होशियारपुर से विशेष रूप से लेपर्ड एक्सीपीडिशन के काफिले में शामिल महिला कार सवार पृथा सूद उर्फ शेल ने कहा कि वह इसमें शामिल होने के लिए बहुत उत्साहित हैं। जलवायु परिवर्तन के कारण हिम तेंदुओं के जीवन पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव को लेकर वह काफी चिंतित थी। इस काफिले में शामिल होकर उन्हें गर्व महसूस हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed