{"_id":"65d8d5f2b2645c876509f544","slug":"leaving-india-alliance-being-pressurized-to-aap-cheema-pkl-office-news-c-16-1-pkl1079-359655-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडिया गठबंधन छोड़ने का आप पर बनाया जा रहा दबाव: चीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडिया गठबंधन छोड़ने का आप पर बनाया जा रहा दबाव: चीमा
विज्ञापन
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) पर इंडिया गठबंधन छोड़ने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के पीछे एक सोचे-समझे षड्यंत्र के तहत ईडी और सीबीआई लगाकर जल्द गिरफ्तारी की योजना बनाई जा रही है। जिस प्रकार चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है, उन्हें यह सहन नहीं हो रहा।ये बातें पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता के दौरान कहीं। चीमा से पंजाब में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के इंडिया एलायंस पर पूछे सवाल पर कहा कि यह फैसला पार्टी हाईकमान करेगा। इस दौरान पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान भी मौजूद रहीं। चीमा ने कहा कि गठबंधन को छोड़ने को लेकर आप के कन्वीनर अरविंद केजरीवाल के अलावा अन्य नेताओं पर भी दबाव बनाए जा रहे हैं।
वित्त मंत्री ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं और बीजेपी को इनमें इंडिया गठबंधन के हाथों अपनी हार नजर आ रही है क्योंकि पिछले दस साल से केंद्र की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर बुरी तरह विफल रही है। भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी रोज नई ऊंचाइयां छू रही है। वे हर साल दो करोड़ नौकरियां देने में विफल रहे। किसानों की आय दोगुनी करने के बजाय जैसा कि उन्होंने चुनाव से पहले वादा किया था, उन्होंने किसानों को अपने बुनियादी अधिकारों के लिए आंदोलन करने के लिए मजबूर कर दिया। लोग बीजेपी के खिलाफ गुस्से से भरे हैं और उन्हें हराने के लिए एकजुट हो रहे हैं। इस वजह से बीजेपी इंडिया गठबंधन से डर रही है। चीमा ने कहा अब तक ईडी केजरीवाल को सात समन भेज चुकी है। वे हमें इंडिया गठबंधन से बाहर करने के लिए जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने की योजना बना रहे हैं।
सिर्फ नाम का घोटाला, अब तक कोई बरामदगी नहीं
चीमा ने कहा कि आप के वरिष्ठ नेताओं को शराब घोटाला मामले में झूठे मुकदमे दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। सिर्फ नाम के इस घोटाले में अब तक हजार से ऊपर छापे मारे जा चुके हैं, लेकिन जांच एजेंसियों को कुछ बरामद नहीं हुआ है। आप के किसी नेता के ठिकानों, घर, कार्यालय या बैंक खातों तक में कोई पैसों के सबूत नहीं मिले हैं क्योंकि कोई घोटाला हुआ ही नहीं है। यह आम आदमी पार्टी को रोकने के लिए फर्जी मामला बनाया गया है।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में इंडिया गठबंधन ने भाजपा को हराया। यह सिर्फ एक ट्रेलर था। भाजपा जानती है कि जहां भी आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन के साथ होगी, वहां वे जीत नहीं सकते। इसीलिए बीजेपी ने दिनदहाड़े लोकतंत्र की हत्या कर चंडीगढ़ चुनाव जीतने की भी कोशिश की, लेकिन फिर भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा।