फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Lawrence's henchman Goldie turns out to be the one who attacked the cement businessman

Panchkula News: सीमेंट कारोबारी पर जानलेवा हमला करने वाला निकला लाॅरेंस का गुर्गा गोल्डी

Fri, 04 Apr 2025 01:14 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Fri, 04 Apr 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Lawrence's henchman Goldie turns out to be the one who attacked the cement businessman
अस्पताल में उपचाराधीन मनीष वालिया। संवाद
कुल आठ लोगों मिलकर की थी वारदात, हाथ और पैर में लगे 50 से अधिक टांके
विज्ञापन

बंदूक दिखाकर लूटे थे दो लाख रुपये, मानकटाबरा गांव में रात के वक्त किया था हमला
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। गांव मानकटाबरा में सीमेंट कारोबारी पर हमला करने वालों में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे गोल्डी समेत आठ लोगों के नाम सामने आए हैं। इनमें से एक गैंगस्टर लाॅरेंस बिश्नोई का गुर्गा भी है। पुलिस के अनुसार वारदात में लाॅरेंस के गुर्गे के शामिल होने से मामला संदिग्ध हो गया है। उनकी जांच पुरानी रंजिश या गैंगवार के बिंदुओं पर भी घूम रही है। हालांकि पीड़ित का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं हैं। आरोपियों ने दो लाख रुपये लूटने के इरादे से ही उन पर हमला किया है। बताया जा रहा है कि हमलावर गोल्डी चुनाव के दौरान पूर्व विधायक के प्रचार के काफिले में शामिल था। उस दौरान विधायक के काफिले पर फायरिंग हुई थी, जिसमें उसे भी गोलियां लगी थी। इसके अलावा कुछ स्थानीय मामलों के पहलुओं को भी ध्यान में रखकर पुलिस जांच कर रही है।
मंगलवार रात घायल मनीष वालिया पर जानलेवा हमला कर दो लाख रुपये लूट लिए थे। हमलावर दो कारों से आए और कार में जा रहे मनीष को रोककर बंदूक तान दी। जब कार का शीशा नहीं खोला तो हमलावरों ने चापड़ निकालकर कार के शीशे तोड़ दिए। इसके बाद वह जान बचाने के लिए भागे तो आठों आरोपियों ने मिलकर 10 से 12 बार चापड़ से हमला किया। इसके बाद वह 100 मीटर दूर भागे और गिर गए।
विज्ञापन


इसके बाद लॉरेंस गैंग के शूटर गोल्डी समेत अन्य आरोपियों ने जेब में रखे दो लाख रुपये निकाल लिए और भाग गए। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मनीष वालिया ने बताया कि चापड़ से हमला करने से दाहिने हाथ में 10 कट आए हैं। उनके दोनों पैर टूट गए हैं। वहीं हाथ-पैर में 50 से अधिक टांके लगे हैं। मनीष वालिया के जीजा ऋषभ वालिया ने बताया कि घटना के बाद रायपुररानी थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी थी। इसके बावजूद पुलिस ने 24 घंटे बाद दो मार्च को एफआईआर दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके खिलाफ दर्ज किया गया केस

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सोमवीर ढाका ने बताया कि पीड़ित से मिली शिकायत के आधार पर आरोपी वीरपाल निवासी खेड़ी, गोल्डी निवासी खेड़ी, गोनी निवासी टाबर, चतरा निवासी रायपुररानी, अभिषेक निवासी बागवाली, मनो सिंगला निवासी रायपुररानी, गोलू खान निवासी ढाढरड और निसार निवासी खेड़ी के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।

अवैध माइनिंग का काम करते हैं आरोपी
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सोमवीर ढाका ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर गोल्डी अवैध माइनिंग करता है। आरोपी के खिलाफ कई थानों में अलग-अलग मामले दर्ज है। आरोपियों की खोजबीन के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। मंगलवार रात आरोपियों ने लूट की नियत से कारोबारी पर हमला किया था।



सीमेंट का पिलर बनाते हैं मनीष

ऋषभ वालिया ने बताया कि गांव मानकटाबरा में मनीष वालिया सीमेंट का पिलर बनाने की फैक्टरी चलाते हैं। वह रात नौ बजे वहां से कार लेकर कुछ दूर आगे गए तो घात लगाए बैठे आरोपी दो कारों में आए और घेरकर हमला कर दिया था। रायपुररानी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सोमवीर ढाका ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed