फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Labourer dies after being hit by a tipper truck.

Panchkula News: टिप्पर की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Wed, 22 Jul 2026 01:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Labourer dies after being hit by a tipper truck.
बसौला हाईवे के पास हुआ हादसा, पीजीआई ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। गांव बसौला के पास टिप्पर की चपेट में आने से 53 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल मजदूर को उपचार के लिए पहले पिंजौर और फिर पंचकूला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किए जाने के बाद रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक के बड़े भाई मेवा सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उसका भाई अवतार सिंह मंगलवार सुबह करीब आठ बजे मजदूरी के लिए घर से निकले थे। अवतार सिंह उससे करीब 100 मीटर आगे चल रहा था। जब वे बसौला हाईवे के पास पहुंचे तो एक टिप्पर की चपेट में आने से अवतार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद लोगों और टिप्पर चालक की मदद से घायल को पिंजौर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 पंचकूला रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पीजीआई पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान के आधार पर अज्ञात टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed