फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   It is necessary to unite for the protection of liberty

स्वाधीनता की सुरक्षा के लिए एकजुट होना आवश्यक: विवेक

Mon, 30 Nov 2020 02:17 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 02:17 AM IST
विज्ञापन
It is necessary to unite for the protection of liberty
पंचकूला। केंद्रीय आर्य युवक परिषद हरियाणा के तत्वाधान में स्वाधीनता की सुरक्षा के उपाय विषय पर एक संगोष्ठी गूगल मीट और फेसबुक पर आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्य केंद्रीय सभा पानीपत के प्रधान सुरेश गुगलानी ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा फार्मेसी काउंसिल के अध्यक्ष धनेश अदलखा और हरियाणा फार्मेसी काउंसिल के सदस्य बीबी सिंघल रहे।
विज्ञापन

परिषद के हरियाणा प्रधान स्वतंत्र कुकरेजा ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम की शुरुआत चंडीगढ़ से मीना सेठी ने गीतों से किया। हरियाणा सरकार के राज्य औषधि नियंत्रक व केंद्रीय आर्य युवक परिषद के हरियाणा प्रभारी नरेंद्र आहूजा विवेक ने स्वाधीनता की सुरक्षा के उपायों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह स्वतंत्रता के ऊपर आयोजित होने वाली संगोष्ठी का दूसरा भाग है। हमें अपनी पुरातन सनातन वैदिक संस्कृति की जड़ों से जुड़ना होगा। पाखंडों और अंधविश्वास के दीमक से बचना होगा, आपसी फूट के रोग से बचना होगा, स्वदेशी अपना कर वोकल फॉर लोकल होना होगा। ब्रेन ड्रेन को रोककर स्वदेशी अनुसंधान पर बल देना होगा। उग्रवाद, आतंकवाद, नक्सलवाद जैसी वामपंथी मानसिकता का सच जानना आवश्यक है। सृष्टि में रहने वाले सभी लोगों के लिए ईश्वर ने आचार संहिता के रूप में वेद का ज्ञान प्रदान किया है उसको मानना अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन

धर्म से जुड़कर ही हम पाश्चात्य संस्कृति के कुप्रभाव जैसे भोगवाद और विलासिता से मुक्ति पा सकते हैं। केंद्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने हरियाणा की समस्त इकाई को कार्यक्रम की सफलता के लिए आशीर्वाद दिया। उन्होंने स्वतंत्रता की इस व्याख्यान सीरीज को लंबा चलाने का भी सुझाव दिया। कार्यक्रम में मुख्य रुप से रोशन बिआला, संजय भारती वाशी चौधरी, संतोष अग्रवाल, शांति प्रकाश आर्य, सुमित्रा कुकरेजा, सतपाल गुप्ता, विनय मल्होत्रा, भारत भूषण, रोशन आर्य, अंजू आहूजा, नरेश सोनी बिठमड़ा, नीरज अरोड़ा, रमन महाजन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed