फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Indian Forest Sports Competition: 2458 participants including 500 women will show their strength

भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता : 500 महिलाओं समेत 2458 प्रतिभागी दिखाएंगे दम

Sat, 11 Mar 2023 12:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Mar 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Indian Forest Sports Competition: 2458 participants including 500 women will show their strength
पंचकूला। ताऊ देवीलाल स्टेडियम में 26वें अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता का 11 मार्च को केंद्रीय पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव शुभारंभ करेंगे। अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक विवेक सक्सेना ने आयोजित पत्रकारवार्ता में बताया कि 10 से 14 मार्च तक चलने वाली 34 स्पर्धाओं के 285 मुकाबलों में 2458 प्रतिभागी शिरकत करेंगे। इसमें करीब 500 महिला प्रतिभागी भी शामिल होंगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में सबसे बड़ा दल कर्नाटक का है। उनके दल में 202 प्रतिभागी हैं। अधिकतर मुकाबले ताऊ देवीलाल स्टेडियम सेक्टर-3 पंचकूला में होंगे। कुछ मुकाबले चंडीगढ़ और अंबाला में हाेंगे। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत 1993 में हैदराबाद में हुई थी। यह गर्व की बात है कि 26वीं वार्षिक वन खेलकूद प्रतियोगिता की मेजबानी फिर हरियाणा द्वारा की जा रही है। इससे पहले भी दो बार वर्ष 2002 में फरीदाबाद में और वर्ष 2013 में पंचकूला में इन प्रतियोगिताओं का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा चुका है। अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक घनश्याम शुक्ला, छत्तीसगढ़ के अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरुण पाण्डेय, तमिलनाडु की वन संरक्षक निवेदिता, झज्जर के जिला वन अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से न केवल खेल भावना को प्रोत्साहन मिलेगा बल्कि विभिन्न प्रदेशों से आए अधिकारियों और कर्मचारियों को एक-दूसरे से मिलने और अपने-अपने प्रदेशों में वन संरक्षण की दिशा में की जा रही विभिन्न गतिविधियों को जानने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed