फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Conspiracy hatched in Germany... Weapons testing in Tarn Taran, murder in Chandigarh

Panchkula News: जर्मनी में रची साजिश... तरनतारन में हथियारों की टेस्टिंग, चंडीगढ़ में कत्ल

Sun, 27 Sep 2026 02:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Conspiracy hatched in Germany... Weapons testing in Tarn Taran, murder in Chandigarh
चंडीगढ़। सेक्टर-11 के श्री कुमार केमिस्ट शॉप के कैशियर जानकीदास की हत्या की साजिश की कड़ी जर्मनी से तरनतारन और फिर चंडीगढ़ तक जुड़ती मिली है। सेक्टर-11 थाना पुलिस की ओर से जिला अदालत में दाखिल 500 से ज्यादा पन्नों की चार्जशीट में हत्या की साजिश, हथियारों की सप्लाई, शूटरों की तरनतारन में मौजूदगी, टेस्ट फायरिंग और वारदात के बाद भागने तक की कड़ी का उल्लेख किया गया है। पुलिस ने चार्जशीट में इस पूरे घटनाक्रम को जोड़ने का दावा किया है।
विज्ञापन

9 जून की रात तरनतारन में हुई टेस्ट फायरिंग : चार्जशीट के अनुसार आकाश और सचिन 9 जून को हथियार लेकर तरनतारन पहुंचे थे। कपूरथला जेल में बंद धर्मेंद्र उर्फ गोली के कहने पर गुरमीत उर्फ बादशाह उर्फ खान हथियार लेने बस स्टैंड पहुंचा। इसके बाद हथियार खान को सौंप दिए गए। इसी दौरान सन्नी मेहरा और अमित उर्फ शराबी भी तरनतारन पहुंचे और बादशाह उर्फ खान से मिले। पुलिस के मुताबिक 9 जून की रात खान के घर हथियारों की टेस्ट फायरिंग की गई। इसके बाद सन्नी और अमित ने उसी घर की छत पर रात बिताई। अगले दिन दोनों टैक्सी से चंडीगढ़ पहुंचे और वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

सेक्टर-11 में कुमार नाम की दुकानों ने उलझाया : सन्नी के पुलिस बयान के मुताबिक उसे और अमित को बताया गया था कि सेक्टर-11 में कुमार ब्रदर्स नाम से दो भाई दवाओं की दुकान चलाते हैं। शुरुआत में उन्हें डराने के लिए भेजे जाने की बात कही गई थी। इसके बाद कैश काउंटर पर बैठे व्यक्ति का हुलिया भी बताया गया था। 13 जून को दोपहर करीब 2:10 बजे सन्नी और अमित सेक्टर-11 पहुंचे। उनका तीसरा साथी आर्यन बाइक लेकर पहले से वहां मौजूद था। पुलिस के अनुसार सेक्टर-11 में कुमार नाम की कई दुकानें होने के कारण दोनों कुछ देर तक सही दुकान तलाशते रहे। इसके बाद उन्हें कैश काउंटर पर बताए गए हुलिए से मिलता-जुलता व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस के मुताबिक दोनों दुकान के अंदर दाखिल हुए और सन्नी ने कैशियर जानकीदास पर गोलियां चला दीं। वारदात के बाद दोनों वहां से भाग हो गए। पुलिस के अनुसार हत्या के बाद सन्नी और अमित दिल्ली की ओर भागे। इसके बाद दोनों जम्मू लौटे, जहां पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed