फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Hooda's lunch diplomacy: State in-charge Bansal brought Selja along, trying to erase the distance

हुड्डा की लंच डिप्लोमेसी : सैलजा को साथ लाए प्रदेश प्रभारी बंसल, दूरियां मिटाने की कोशिश

Thu, 26 Aug 2021 01:44 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Hooda's lunch diplomacy: State in-charge Bansal brought Selja along, trying to erase the distance
चंडीगढ़ । नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा में बुधवार को चंडीगढ़ में लंच डिप्लोमेसी के जरिये अपनी सियासी ताकत दिखाई। दोपहर भोज में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा को लाने में सफल रहे। उन्होंने हुड्डा व सैलजा के बीच की राजनीतिक दूरियां मिटाने की कोशिश की। खाने की मेज पर हुड्डा व सैलजा के बीच कई बार बातचीत भी हुई। एआईसीसी महासचिव रणदीप सुरजेवाला दिल्ली की व्यस्तताओं व कुलदीप बिश्नोई राजस्थान में होने के कारण लंच में शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन

हुड्डा के बुलावे पर दोपहर भोज में अधिकतर विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद व पूर्व मंत्रियों ने शिरकत की। राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी मौजूद रहे और सबसे एक-एक कर बातचीत की। उन्होंने सैलजा व पूर्व सीएलपी किरण चौधरी के साथ भी चर्चा में हिस्सा लिया। हुड्डा खेमे के विधायक बीते दिनों सैलजा को अध्यक्ष पद से हटवाने के लिए दस जनपथ पहुंच गए थे, जिससे गुटबाजी और दूरियां और बड़ी थीं। हुड्डा समर्थकों ने संगठन का गठन न होने पर भी सवाल खड़े किए थे। जिस पर सैलजा और उनके समर्थकों की तरफ से भी पलटवार हुआ। खुद सैलजा ने भी तीखी टिप्पणियां की। मामला बढ़ता देख आलाकमान ने दखल दिया और कड़े तेवर दिखाते हुए सबको पार्टी हित में काम करने की घुट्टी पिलाई।
विज्ञापन

उसके बाद यह पहला मौका है जब हुड्डा और सैलजा साथ आए हैं। कोरोना से पीड़ित होने के बाद हुड्डा ने डॉक्टरों की सलाह पर सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूरी बनाई हुई थी। वह कांग्रेस के राजभवन मार्च में भी शामिल नहीं हुए थे, लेकिन उनके समर्थक विधायकों ने उपस्थिति दर्ज कराई थी। हुड्डा व सैलजा के अलावा अधिकतर कांग्रेस दिग्गजों के दोपहर भोज में एक साथ जुटने पर उम्मीद जताई जा रही है कि भविष्य में पार्टी कार्यक्रमों में सभी विधायक, नेता एकजुटता दिखाएंगे। हुड्डा समर्थकों का कहना है कि नेता प्रतिपक्ष सभी को एक मंच पर लाने में सफल हुए हैं। लंच डिप्लोमेसी का यही मकसद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन की घोषणा किसी भी समय : बंसल
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल ने कहा कि कांग्रेस संगठन की कभी भी घोषणा हो सकती है। भूपेंद्र हुड्डा के लंच में सभी से मिलने-जुलने का मौका मिला। भविष्य की राजनीति व मुद्दों पर चर्चा हुई। इस तरह के आयोजनों से मेलजोल बढ़ता है। यह तो अभी शुरूआत है। सब चीजें ठीक होगी, सामान्य दिखेंगी। सभी नेता एक विमर्श में होंगे, एक मंच पर होंगे। सभी पार्टी के अनुशासन में दिखेंगे। सार्वजनिक तौर पर एकजुटता सुनिश्चित की जाएगी। पंचायत, नगर निकाय चुनाव के मुद्दे पर प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व ने रायशुमारी की है। भविष्य में इस पर फैसला किया जाएगा।

संगठन में सभी को मिलेगी जगह, संतुलन बिठाया जाएगा : सैलजा
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि उम्मीद है जल्दी संगठन में नियुक्तियों की सूची जारी होगी। नियुक्तियों में संतुलन बनाया जाएगा। वरिष्ठ नेता, महिलाएं, नए लोग, क्षेत्र व युवाओं सहित सभी को तवज्जो मिलेगी। उन्होंने भूमि अधिग्रहण संशोधन विधेयक को लेकर सरकार पर निशाना साधा। सैलजा ने कहा कि यह तानाशाही का पहलू है, विधेयक में जो प्रावधान हैं वे ठीक नहीं हैं। इसे प्रवर समिति को भेजना चाहिए था। सदन में किसी भी मुद्दे पर सरकार ने ढंग से बहस नहीं की। सरकार के पास पेपर लीक, नकल रोकने की इच्छाशक्ति नहीं है, दिखावा करने के लिए सरकार कानून लेकर आई है। अगर भविष्य में कोई पेपर लीक हुआ तब सरकार दोबारा कानून में संशोधन करने की बात बोलेगी। सदन में सरकार कहती है कि ऑक्सीजन की कमी की वजह से एक भी मौत नहीं हुई , यह बड़ी शर्मनाक बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed