फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Height of Jodamajra and Meet Hayer increased

Panchkula News: जौड़ामाजरा और मीत हेयर का कद बढ़ा

Thu, 16 Mar 2023 01:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Mar 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Height of Jodamajra and Meet Hayer increased
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को अपने मंत्रियों के विभागों में फेरबदल करते हुए, गुडबुक में सबसे आगे रहे अमन अरोड़ा के पर कतर डाले, वहीं मीत हेयर काे और बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। मंत्रिमंडल में पिछले फेरबदल के दौरान, सेहत विभाग जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से हटा दिए गए चेतन सिंह जौड़ामाजरा पर मुख्यमंत्री ने फिर भरोसा जताते हुए सूचना एवं जनसंपर्क सरीखा अहम विभाग सौंप दिया है। अनमोल गगन मान को आतिथ्य (हाॅस्पिटेलिटी) विभाग भी सौंपते हुए पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले विभाग में उनके बेहतर प्रदर्शन पर मुहर लगाई गई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की ओर से बुधवार को ऐसे समय में मंत्रियों के विभाग बदलने का कदम उठाया गया, जब सूबे में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन जी-20 चल रहा है और दूसरी ओर राज्य विधानसभा के बजट सत्र का सत्रावसान बाकी है। हालांकि इस फेरबदल के लिए कोई कारण नहीं बताया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि अमन अरोड़ा के नेतृत्व में जनसंपर्क विभाग के कमजोर प्रदर्शन से मुख्यमंत्री खुश नहीं थे। विभाग के हालात ऐसे हो चुके थे कि सूचनाओं के प्रसारण के कई मामलों में आम आदमी पार्टी (आप) के मीडिया सेल को काम संभालते देखा गया। पार्टी सूत्रों का कहना है कि मौजूदा विधानसभा सत्र में 11 मार्च को शून्यकाल के दौरान सिद्धू मूसेवाला प्रकरण को लेकर विपक्ष को अमन अरोड़ा का सदन में दिया गया स्पष्टीकरण भी पार्टी को अखर गया है क्योंकि मंत्री विपक्ष के हमलों का मजबूती से जवाब नहीं दे सके। उधर, मीत हेयर का कद बढ़ा है। मुख्यमंत्री ने उन्हें सबसे चर्चित और विवादों में घिरे रहने वाले खनन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है। साफ है कि मुख्यमंत्री को उनकी काबिलियत पर भरोसा बढ़ा है।
विज्ञापन


पिछले फेरबदल के बाद जौड़ामाजरा को जो भी विभाग सौंपे गए थे, उनकी जिम्मेदारी बाखूबी निभाते हुए उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी मामलों में सरकार की छवि चमकाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। ताजा फैसले को, पार्टी और मुख्यमंत्री के प्रति उनकी आस्था का परिणाम माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की बड़ी जिम्मेदारी उन्हें दे दी है। ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर भी मुख्यमंत्री की गुडबुक में अपने स्थान पर बने हुए हैं। उन्हें एक और विभाग का जिम्मा संभाल दिया गया है। राज्य में निवेश को बढ़ावा देने की मुख्यमंत्री की मुहिम में सक्रिय रहीं अनमोल गगन मान को पर्यटन और संस्कृति से संबंधित अब सभी विभाग संभाल दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed