फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Gurinder Pal Singh Aujla said there was a threat to his life and demanded change of jail.

Panchkula News: गुरिंदर पाल सिंह औजला ने जान का खतरा बताते हुए जेल बदलने की मांग की

Wed, 23 Oct 2024 11:17 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Gurinder Pal Singh Aujla said there was a threat to his life and demanded change of jail.
चंडीगढ़। कभी कट्टरपंथी अमृतपाल सिंह के इंटरनेट मीडिया अकाउंट को संभालने वाले तथा वर्तमान में असम की डिब्रूगढ़ जेल में अमृतपाल के साथ बंद गुरिंदर पाल सिंह औजला ने अपनी जान को खतरा बताते हुए जेल को बदलने की हाईकोर्ट से मांग की है। बुधवार को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने याचिका पर पंजाब सरकार को 5 नवंबर के लिए नोटिस जारी कर जवाब दायर करने का आदेश दिया है। साथ ही पंजाब सरकार को याची के मांगपत्र पर पक्ष रखने का आदेश दिया है। औजला ने अपनी याचिका में जान को खतरा और कुछ अन्य मामलों में फंसाने की आशंका के आधार पर डिब्रूगढ़ जेल से किसी अन्य सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने के निर्देश जारी करने की मांग की है। याचिका में उन्होंने मुकदमे को तेज करने की भी गुहार लगाई है ताकि वह अपनी पत्नी और बेटी के पास जा सकें, जो वर्तमान में उसके बिना रह रही हैं।
विज्ञापन

कपूरथला के फगवाड़ा निवासी औजला को पंजाब पुलिस ने 20 मार्च, 2023 को जालंधर से गिरफ्तार किया था। बाद में राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत डिब्रूगढ़ जेल में स्थानांतरित कर दिया था। 25 सितंबर को याचिकाकर्ता ने खतरे की आशंका के आधार पर जेल स्थानांतरित करने के लिए विभिन्न अधिकारियों को एक मांगपत्र दिया।
विज्ञापन

औजला के अनुसार अमृतपाल सिंह प्रकरण से संबंधित मामलों को छोड़कर उनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। याची ने स्पष्ट किया है कि अगर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये या उनके वकील की मौजूदगी में सुनवाई की जाती है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन आज तक उनके खिलाफ मुकदमा शुरू करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

औजला वर्तमान में अमृतपाल सिंह और उनके अन्य सहयोगियों के साथ उसी जेल में कैद हैं, उसके अनुरोध पर मार्च में उसे अलग बैरक में स्थानांतरित कर दिया गया था। अब उसका दावा है कि उसकी जान को गंभीर खतरा है और डिब्रूगढ़ जेल में रहते हुए उन पर हमला होने का डर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed