फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Gulzar Singh death case: Opposition plotting to frame me: Cheema

गुलजार सिंह की मौत का मामला : विपक्ष मुझे फंसाने की रच रहा साजिश

Wed, 16 Sep 2026 10:39 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Gulzar Singh death case: Opposition plotting to frame me: Cheema
वित्त मंत्री बोले- मेरा कोई लेना देना नहीं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। गुलजार सिंह की मौत के मामले में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उनका इस प्रकरण से कोई लेना-देना नहीं है। चीमा ने आरोप लगाया कि विपक्ष उन्हें जानबूझकर फंसाने की साजिश रच रहा है।
विपक्ष ने चीमा को पद से हटाने की मांग की है। इस पर चीमा ने कहा कि भाजपा, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि उनके पास काफी सबूत हैं। चीमा ने कहा कि जांच पूरी होने तक वे इन सबूतों को सामने नहीं लाना चाहते। उन्होंने सही समय आने पर हर नेता को जवाब देने की बात कही।
विज्ञापन

विपक्ष चीमा के इस्तीफे की मांग कर रहा है। वे गुलजार सिंह की मौत की निष्पक्ष जांच की भी मांग कर रहे हैं। एक कथित वीडियो सामने आया है। इसके बाद चीमा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग भी की जा रही है। इस वीडियो में गुलजार सिंह वित्त मंत्री से सवाल-जवाब करने की बात कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



गुलजार सिंह की मौत और परिवार के आरोप :

दिड़बा के गांव तूरबंजारा के गुलजार सिंह की 7 सितंबर को कथित तौर पर जहर खाने से मौत हुई। उनके परिवार का आरोप है कि 6 सितंबर को दिड़वा में उन्हें परेशान किया गया। परिवार के अनुसार, गुलजार सिंह ने मंत्री से ड्रग्स आपूर्ति पर सवाल पूछा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed