{"_id":"683620f59b65f27294026938","slug":"gujarat-titans-team-practiced-under-the-leadership-of-shubman-gill-panchkula-news-c-16-pkl1043-721569-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: शुभमन गिल की अगुवाई में गुजरात टाइटंस की टीम ने किया अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: शुभमन गिल की अगुवाई में गुजरात टाइटंस की टीम ने किया अभ्यास
Wed, 28 May 2025 02:03 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Updated Wed, 28 May 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
अभ्यास सत्र के दौरान अन्य खिलाड़ियों के साथ अभ्यास करते शुभमन गिल।
मंगलवार को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीमें शहर में पहुंची
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) के महाराजा यादविंदर सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम मुल्लांपुर में आईपीएल में खेलने के लिए पहुंची गुजरात टाइटंस की टीम ने अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। मंगलवार को अभ्यास सत्र शाम को 6 बजे का रखा गया, जो रात 8 बजे के बाद तक चला। अभ्यास सत्र फ्लड लाइट्स पर आयोजित किया गया।
शुभमन गिल की अगुवाई में टीम के सभी खिलाड़ी इसमें शामिल रहे। खिलाड़ियों ने मैदान पर पहुंचकर रनिंग की और वार्म अप किया। इसके बाद खिलाड़ियों ने फुटबॉल भी खेला और लंबे शॉट्स के साथ कैच पकड़ने का अभ्यास किया। इसके बाद कप्तान शुभमन गिल के साथ साई सुदर्शन और अन्य खिलाड़ियों ने बल्ले से जमकर अभ्यास किया। इस मौके पर टीम के हेड कोच आशीष नेहरा टीम के खिलाड़ियों पर पैनी नजर बनाए हुए थे। वहीं टीम के गेंदबाज मोहम्मद सिराज और राशिद खान ने स्टेडियम के अंदर नेट्स पर गेंदबाजी कर पसीना बहाया।
आज पहुंचेगी रॉय चैलेंजर्स बेंगलुरु
मुल्लांपुर स्टेडियम में होने वाले मुकाबलों में हिस्सा लेने के लिए मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स की टीम देर शाम को शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पहुंची। इसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी वहां से शहर के होटल की ओर निकल गए। बुधवार को विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम पहुंच रही है। ये टीमें बुधवार से अभ्यास सत्र में हिस्सा लेंगी। मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम का आईपीएल के मौजूदा 2025 के दो महत्वपूर्ण प्लेऑफ मुकाबलों की मेजबानी मिली है। यहां पहला क्वालिफायर (29 मई) और एलिमिनेटर (30 मई) मुकाबले खेले जाने है। इसके लिए टीमों का सिटी ब्यूटीफुल में पहुंचना शुरू हो चुका है।