फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Ground report: The grain market is in bad shape due to unclaimed animals and dirt, the speaker's reprimand is useless, people are still upset

ग्राउंड रिपोर्ट : लावारिस पशुओं और गंदगी से अनाजमंडी बदहाल, स्पीकर की फटकार बेकार, लोग अभी भी परेशान

Tue, 12 Apr 2022 12:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Ground report: The grain market is in bad shape due to unclaimed animals and dirt, the speaker's reprimand is useless, people are still upset
पंचकूला। शहर के सेक्टर-20 स्थित अनाजमंडी में सफाई व्यवस्था बदहाल है। अनाज मंडी परिसर में पीने के ठंडे पानी की व्यवस्था नहीं है, वाटर कूलर लगा रखे हैं, लेकिन कुछ को बिजली से जोड़ा ही नहीं गया है, जो जुड़े भी हैं वहां भी लोगों को ठंडा पानी नहीं मिल रहा है। अनाज मंडी के कुछ लोग तो वाटर कूलर पर नहाना ही बेहतर समझते हैं। इसके अलावा मंडी परिसर में लावारिस पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। तीन दिन पहले विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने मंडी का दौरा कर अधिकारियों को फटकार भी लगाई थी, उसके बावजूद यहां की परिस्थितियों में कोई सुधार नहीं आया है।
विज्ञापन

अमर उजाला की टीम ने सोमवार को अनाज मंडी का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया तो समस्याओं का अंबार मिला। लोगों का कहना है कि पंचकूला प्रदेश की मिनी राजधानी है। यहां रोज वीआईपी का आनाजाना लगा रहता है। इसके बावजूद अनाजमंडी का ऐसा हाल प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी को प्रदर्शित करता है। 9 अप्रैल को विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता औचक निरीक्षण करने सेक्टर-20 स्थित अनाजमंडी में पहुंचे थे। मंडी में बदहाल सफाई व्यवस्था और अन्य सुविधाएं नहीं होने पर विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता काफी नाराज हुए थे। उन्होंने अधिकारियों को फटकार भी लगाई थी। इतना ही नहीं उन्होंने विभाग के उच्चाधिकारियों को मार्केट कमेटी के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए थे। मगर इसके बावजूद मंडी की व्यवस्थाओं में कोई सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन

मंडी में लगाई गई हैं अवैध दुकानें
ज्ञानचंद गुप्ता ने मंडी परिसर में अवैध रूप से लगाई जा रही रेहड़ी फड़ी पर भी नाराजगी जाहिर की थी। वहीं अधिकारियों पर अवैध वसूली के आरोप भी लगे थे। सोमवार को मंडी में लगी एक दुकान पर मौजूद युवक से पूछा गया कि उसने किस की मंजूरी से दुकान लगाई है तो उसने बातों को गोलमोल किया। उसने कहा कि उसे कुछ नहीं पता, इस बारे में भैया ही बता पाएंगे, वे फिलहाल दुकान पर नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीने के लिए ठंडा पानी नहीं
अनाजमंडी परिसर में कहने को तो छह वाटर कूलर लगाए गए हैं, मगर ठंडा पानी एक में भी नहीं आ रहा है। जैसा पानी सप्लाई में आता है, वही लोगों को पीने के लिए मिलता है। कुछ वाटर कूलर तो ऐसे भी हैं, जिनको बिजली कनेक्शन से जोड़ा ही नहीं गया है। पानी सामान्य होने के कारण लोग पीने की जगह उसका प्रयोग नहाने के लिए करते हैं। सोमवार को एक युवक अनाजमंडी में वाटर कूलर के नीचे बैठकर नहा रहा था।
लावारिस पशुओं का जमावड़ा
अनाजमंडी परिसर में लावारिस पशुओं का जमावड़ा भी लगा मिला। पशु पूरे दिन मंडी में भोजन की तलाश में इधर-उधर भटकते रहते हैं। इनमें गाय कम और सांड़ ज्यादा हैं। गर्मी का मौसम होने के कारण इनके आक्रामक होने का भय भी बना रहता है। यहां आने वाले लोग इस बात से डरते हैं कि ये लावारिस पशु कहीं उन पर हमला न कर दे।
सफाई व्यवस्था में भी सुधार नहीं
9 अप्रैल को बदहाल व्यवस्था के लिए अधिकारियों को विधानसभा अध्यक्ष की फटकार सहनी पड़ी थी, मगर उसके बावजूद सफाई व्यवस्था में कोई सुधार नहीं है। यहां मंडी के डस्टबिन टूटे हैं। उनके पास कचरा भी पड़ा रहता है। जहां पर रेहड़ी और फड़ी लगाई जाती है, वहां गंदगी का आलम बना रहता है। हालांकि अधिकारियों का दावा है कि मंडी में नियमित रूप से सफाई कराई जा रही है।

अनाजमंडी में नियमित सफाई कराई जा रही है। कर्मचारियों और अधिकारियों को व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद कहीं कोई कमी है तो उसकी जांच करा ली जाएगी। - अनूप कुमार, सचिव, मार्केट कमेटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed