फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Government will focus on aerospace and aviation in new industrial policy: Deputy Chief Minister

नई औद्योगिक नीति में एरो-स्पेस व एविएशन पर सरकार करेगी फोकस: दुष्यंत चौटाला

Sat, 05 Sep 2020 10:39 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 05 Sep 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Government will focus on aerospace and aviation in new industrial policy: Deputy Chief Minister
हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार एक श्रेष्ठ औद्योगिक नीति के प्रारूप को अंतिम रूप देने में जुटी है। नई उद्योग नीति उद्योगपतियों के लिए हितकारी हो, प्रदेश में निवेश और रोजगार बढ़े। इसके लिए प्रदेश के सभी सांसदों, विधायकों, विभिन्न सरकारी विभागों, उद्योगपतियों सहित उद्योग जगत से जुड़ी संस्थाओं के सुझावों को भी शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन


उन्हें अपने सुझाव देने के लिए मंगलवार तक का समय दिया गया है। यहां हरियाणा निवास पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ मैराथन बैठक के बाद डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला मीडिया के साथ बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस ‘हरियाणा इंटरप्राइजेज प्रमोशन पॉलिसी-2020’’ को अंतिम रूप देने के लिए बैठकों का दौर चल रहा है। इस बार हुई बैठक में भी नई उद्योग नीति को लागू करने के लिए विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारियों से विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश में उद्योगों के लिए माकूल माहौल उपलब्ध के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 2020 से 2025 तक की नई उद्योग नीति बनाई जा रही है, जिसे अगले माह तक लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से विधायकों, सांसदों और प्रदेश की सभी औद्योगिक एसोसिएशनों के साथ-साथ फिक्की, एसोचैम जैसी राष्ट्रीय स्तर की औद्योगिक एसोसिएशनों से 8 सितंबर तक अपने सुझाव देने का आग्रह किया गया है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि प्राथमिकता के तौर पर सरकार का उद्देश्य है कि प्रदेश में खासतौर पर थ्रस्ट सेक्टर के साथ-साथ आयात की जानी वाली वस्तुओं से जुड़ी यूनिटों को अपने राज्य में ही स्थापित किया जाए और सरकार नई उद्योग नीति में इस पर पूर फोकस कर रही है। उन्होंने कहा कि इस नई पॉलिसी के जरिये हरियाणा में इसी तरह के उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा ताकि आयात को कम से कम करके निर्यात को बढ़ाया जा सके।

 

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य होगा जो ऐरो-स्पेस और एविएशन को भी थ्रस्ट सेक्टर के तौर पर फोकस करके अपनी नई उद्योग नीति में आगे लेकर जाने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि हिसार में हवाई अड्डा प्रोजेक्ट पर सरकार तेजी से काम कर रही है।

 

उन्होंने मेडिकल टेक्नोलॉजी से जुड़े बल्क ड्रग्स पार्क का जिक्र करते हुए कहा कि हरियाणा उन अग्रणी राज्यों में से होगा जो अपने सभी 22 जिलों को विभिन्न क्लस्टरों में बांटकर औद्योगिक इकाइयों को आगे लेकर आने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि इसी तरह ज्यादा से ज्यादा औद्योगिक इकाइयों को जोड़ा जाएगा और प्रदेश सरकार फैक्ट्रियों को क्लस्टर एप्रोच के साथ जोड़ने पर उन्हें अतिरिक्त लाभ देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed