फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   New Technology for Women Farmers Research on Agricultural Technology at ICAR-CIWA

महिला किसानों के लिए नई तकनीक: ICAR-CIWA में कृषि तकनीक पर शोध, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर फोकस

Thu, 17 Sep 2026 10:30 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Thu, 17 Sep 2026 10:30 AM IST
सार

जेंडर, फैमिली एंड कम्युनिटी स्टडीज विभाग के प्रमुख डॉ. अरुण कुमार पांडा ने महिला-केंद्रित शोध और विस्तार कार्यक्रमों की जानकारी दी। वहीं कृषि तकनीक फॉर विमेन विभाग के प्रमुख डॉ. सुकांत कुमार सारंगी ने महिलाओं के लिए विकसित तकनीकी हस्तक्षेप और संस्थान की वैज्ञानिक उपलब्धियों के बारे में बताया।

विज्ञापन
New Technology for Women Farmers Research on Agricultural Technology at ICAR-CIWA
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-केंद्रीय महिला कृषि संस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भुवनेश्वर स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-केंद्रीय महिला कृषि संस्थान (आईसीएआर-सीआईडब्ल्यूए) में चल रहे शोध और तकनीकी प्रयोगों को मीडिया के सामने रखा गया। 16 सितंबर को पीआईबी चंडीगढ़ की टीम ने संस्थान का दौरा कर महिला किसानों के लिए विकसित तकनीक, शोध कार्यक्रम और वैज्ञानिक सुविधाओं की जानकारी ली।

विज्ञापन


दौरे का मुख्य फोकस यह समझना रहा कि कृषि में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए संस्थान किस तरह शोध और तकनीक विकसित कर रहा है। जेंडर, फैमिली एंड कम्युनिटी स्टडीज विभाग के प्रमुख डॉ. अरुण कुमार पांडा ने महिला-केंद्रित शोध और विस्तार कार्यक्रमों की जानकारी दी। वहीं कृषि तकनीक फॉर विमेन विभाग के प्रमुख डॉ. सुकांत कुमार सारंगी ने महिलाओं के लिए विकसित तकनीकी हस्तक्षेप और संस्थान की वैज्ञानिक उपलब्धियों के बारे में बताया।
विज्ञापन


खेत में महिलाओं का काम आसान बनाने पर शोध
वैज्ञानिकों के साथ बातचीत में कृषि कार्यों में महिलाओं की भागीदारी, उनकी जरूरतों के मुताबिक तकनीक विकसित करने और शोध को व्यावहारिक स्तर तक पहुंचाने पर चर्चा हुई। मीडिया टीम ने संस्थान की विभिन्न शोध एवं संस्थागत सुविधाओं का निरीक्षण भी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने ‘सशक्ति संग्रहालय’ का दौरा कर कृषि क्षेत्र में महिलाओं से जुड़े शोध और विकास कार्यों को देखा।

दौरे में पीआईबी चंडीगढ़ के निदेशक प्रीतम सिंह, पीआईबी भुवनेश्वर के सहायक निदेशक पार्थ सारथी मलिक और पत्रकार शामिल रहे। वैज्ञानिकों और पत्रकारों के बीच सवाल-जवाब के दौरान महिला सशक्तीकरण, कृषि तकनीक और शोध के जमीनी असर से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed