{"_id":"6aab6e9f1b6c1c9fba0850e9","slug":"arms-smuggling-racket-busted-in-faridkot-three-arrested-with-10-pistols-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़: फरीदकोट में 10 पिस्टल समेत 2 तस्कर काबू, अमृतसर जेल से चलता था गिरोह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़: फरीदकोट में 10 पिस्टल समेत 2 तस्कर काबू, अमृतसर जेल से चलता था गिरोह
Thu, 17 Sep 2026 10:08 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट
Published by: Nivedita
Updated Thu, 17 Sep 2026 10:08 AM IST
सार
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अमृतसर जेल में बंद गिरोह का मुख्य सरगना दीप सिंह उर्फ दीपक पाकिस्तान में मौजूद तस्करों से ड्रोन के जरिए हथियार मंगवाता था। गिरफ्तार आरोपी इन हथियारों को फरीदकोट और आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करने वाले थे
विज्ञापन
जानकारी देते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फरीदकोट पुलिस के सीआईए स्टाफ ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अमृतसर निवासी राजबीर सिंह उर्फ अमित और अमर सिंह उर्फ अमर के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से 10 अवैध पिस्टल और 20 कारतूस बरामद किए हैं।
एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस ने बताया कि 16 सितंबर को सीआईए स्टाफ की टीम कोटकपूरा रोड स्थित नहर पुल पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि दो व्यक्ति हथियार लेकर तलवंडी भाई रोड स्थित केंद्रीय मॉडर्न जेल फरीदकोट के आसपास घूम रहे हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अमृतसर जेल में बंद गिरोह का मुख्य सरगना दीप सिंह उर्फ दीपक पाकिस्तान में मौजूद तस्करों से ड्रोन के जरिए हथियार मंगवाता था। गिरफ्तार आरोपी इन हथियारों को फरीदकोट और आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करने वाले थे। एसएसपी के अनुसार, दीप सिंह के खिलाफ पहले भी थाना घरिंडा में आर्म्स एक्ट और नशा तस्करी का मामला दर्ज है। पुलिस मुख्य सरगना को प्रोडक्शन वारंट पर फरीदकोट लाने की तैयारी कर रही है। दोनों गिरफ्तार आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी, जबकि गिरोह के अन्य सदस्यों और अंतरराष्ट्रीय संपर्कों की जांच जारी है।