फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Got admission in the desired stream, excitement doubled after coming to college for the first time

Panchkula News: मनचाहा स्ट्रीम में दाखिला मिला, पहली बार कॉलेज आकर उत्साह हुआ दोगुना

Sat, 28 Jun 2025 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Got admission in the desired stream, excitement doubled after coming to college for the first time
पंचकूला। सेक्टर-1 पीजी कॉलेज में मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद छात्रों ने ऑनलाइन फीस जमा की। फीस जमा कराने के बाद बीसीए, बीबीए, बीए, बीएससी सहित अन्य स्ट्रीम पर विद्यार्थी पहले दिन शुक्रवार को कॉलेज पहुंचे। इस अवसर पर विद्यार्थियों का उत्साह सातवें आसमान पर था। उन्होंने कहा कि मनचाहा स्ट्रीम में दाखिला मिलने से बेहद खुशी हो रही है। पहली बार कॉलेज में आकर उत्साह दोगुना हो गया। अब पढ़ाई के साथ कॅरिअर बनाने का मौका मिलेगा। कॉलेज में आए विद्यार्थियों को सभी डॉक्यूमेंट आने को लेकर कहा गया। इसमें परिवार पहचान पत्र, 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, रिलीविंग सर्टिफिकेट सहित सभी डॉक्यूमेंंट दिए गए। पंचकूला उच्च शिक्षा अधिकारी रीटा गुप्ता ने बताया कि अभी 30 जून तक फीस जमा करवाई जाएगी। शुक्रवार को छह कॉलेजों में तीन सौ से अधिक विद्यार्थियोंं ने फीस जमा करवाई है। अब विद्यार्थियोंं को ऑफलाइन वेरिफिकेशन के लिए भी बुलाया जाएगा।
विज्ञापन

क्या कहते हैं विद्यार्थी
पहली बार कॉलेज आई, बहुत अच्छा लगा
दाखिला फीस जमा कराने के बाद पहली बार कॉलेज आया। यहां आकर बहुत अच्छा लगा। जीवन में पहली बार मैं कॉलेेज आई। अब पढ़ाई करने मेंं और मजा आएगा।
-हर्षिता, बीए, निवासी सेक्टर-4
कॉलेज में विद्यार्थियोंं के लिए मिलेंगे बेहतरीन मौके
फीस जमा कराने के बाद कॉलेज देखने आई। कॉलेज में पढ़ाई करने का मौका मिलने से उत्साह दोगुना हो गया है। कॉलेज के क्लासरूम सहित सभी चीजें अच्छी हैं।
-किरन, बीए, निवासी सेक्टर-17
पढ़ाई के साथ खेलकूद मेंं मौका मिलेगा, फख्र की बात
कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को खेलकूद, एनसीसी और एनएसएस मेंं भाग लेने का मौका मिलता है। यह बहुत ही बेहतरीन है। पढ़ाई के साथ देशसेवा, अनुशासन का गुर सीखने का मौका मिलेगा। यह फख्र की बात है।
विज्ञापन

-मुस्कान, बीए, निवासी सेक्टर-17

कॉलेज मेंं मनचाही स्ट्रीम में दाखिला मिला
कॉलेज में एडमिशन के लिए अप्लाई किया था। पहली बार मनचाही स्ट्रीम दाखिला मिला। कॉलेज मेंं आकर अच्छा लगा। जल्द ही हमारी कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। यह हमारे लिए बहुत अच्छा समय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-निशा, बीए, निवासी सेक्टर-17
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed