{"_id":"5e36d8b28ebc3e4b6714097a","slug":"godrej-wins-due-to-avi-s-bowling-panchkula-news-pkl365090712","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवि की गेंदबाजी से गोदरेज जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवि की गेंदबाजी से गोदरेज जीता
विज्ञापन
चंडीगढ़। गोदरेज ने डूलेक्स इलेवन की टीम को एक रोमांचक मुकाबले में एक रन से हरा दिया। वन इंडिया क्रिकेट कप का यह मुकाबला सेक्टर 44 स्थित दिव्या पब्लिक स्कूल के क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। मैच में टॉस जीतकर गोदरेज की टीम ने पहले खेलने का फैसला लिया।
बीस-बीस ओवर के इस मुकाबले में गोदरेज की पूरी टीम 19.2 ओवर में कुल 109 के स्कोर पर सिमट गई। सुखवीर सिंह ने 34 रन , राहुल हुड्डा ने 33 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में सुशील कुमार ने 19 रन देकर तीन विकेट, पिंटू कुमार ने 24 रन देकर तीन विकेट, दीपक ने 27 रन देकर दो विकेट, मोहिंदर पाल ने 29 रन देकर एक विकेट चटकाया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी डूलेक्स इलेवन की पूरी टीम जीत से एक रन चूक गई और 19.4 ओवर में 108 रन पर सिमट गई। बलवंत ने 35 रन, मोहिंदर पाल ने 15 रन और सुशील कुमार ने 11 रन बनाए। गेंदबाजी में अवि कुमार ने 29 रन देकर चार विकेट, सुधीर ने 14 रन देकर दो विकेट, सुभाष ने छह रन देकर एक विकेट, राहुल हुड्डा ने 19 रन देकर एक विकेट, सुभाष ने 24 रन देकर एक विकेट चटकाया। मैच में 4 विकेट चटकाने वाले अवि कुमार को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया।