फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Four crore vaccinations took place in the state, 11.72 lakh teenagers also wore safety cycles

प्रदेश में 4.38 करोड़ का हुआ टीकाकरण

Thu, 10 Feb 2022 02:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Four crore vaccinations took place in the state, 11.72 lakh teenagers also wore safety cycles
चंडीगढ़। हरियाणा में चार करोड़, 38 हजार 236 वैक्सीन लोगों का टीकाकरण हो चुका है। 2 करोड़, 26 लाख, 67 हजार 322 ने पहली और 1 करोड़, 71 लाख, 84 हजार 615 दोनों खुराक ले चुके हैं। इसी प्रकार, 1 लाख, 86 हजार 299 लोगों को प्रिकॉशन खुराक लगाई जा चुकी है। 15 से 17 साल के बच्चों को अब तक कुल 11 लाख 72 हजार 542 वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इसमें से 10 लाख 109 को पहली डोज और 1 लाख 72 हजार 433 दोनों खुराक ले चुके हैं।
विज्ञापन

राज्य के हेल्थ केयर वर्करों को कुल 5 लाख, 50 हजार 094 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें से 2 लाख 53 हजार 712 ने पहली और 2 लाख 50 हजार 846 दोनों खुराक लगवा चुके हैं। इसी प्रकार, 45 हजार 536 को प्रिकॉशंस लगाई जा चुकी है। अब तक 5 लाख 38 हजार 994 वैक्सीन फ्रंटलाइन वर्करों को लगाई जा चुकी है। इनमें से 2 लाख 52 हजार 062 को पहली और 2 लाख 66 हजार 680 को दूसरी और 20 हजार 252 को प्रिकॉशन खुराक दी जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि प्रदेश में टीकाकरण पूरे जोर-शोर से चल रहा है।
विज्ञापन

टीकाकरण में युवा आगे
टीकाकरण में सबसे आगे युवा चल रहे हैं। 18 से 44 साल के नागरिकों को अब तक कुल 2 करोड़ 44 लाख 58 हजार 809 वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इसमें से 1 करोड़ 40 लाख 52 हजार 873 को पहली डोज और 1 करोड़, 4 लाख 5 हजार 936 वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई है। 45 से 60 साल के नागरिकों को अब तक 77 लाख 91 हजार 165 कुल वैक्सीन लगाई जा चुकी है, जिसमें से 42 लाख 11 हजार 354 ने पहली और 35 लाख 79 हजार 811 ने दोनों खुराक ली हैं। इसी प्रकार, 60 साल से ऊपर के 55 लाख 26 हजार 632 का टीकाकरण हो चुका है। इनमें से 28 लाख 97 हजार 212 को पहली और 25 लाख 8 हजार 909 को दोनों और 1 लाख 20 हजार 511 को प्रिकॉशन खुराक दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed