फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Four and a half lakhs cheated online in the name of giving good returns by investing money in the company

कंपनी में पैसे इनवेस्ट कर अच्छा रिटर्न देने के नाम पर ऑनलाइन ठगे साढ़े चार लाख

Wed, 29 Jun 2022 02:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Four and a half lakhs cheated online in the name of giving good returns by investing money in the company
पिंजौर। शातिर ठगों ने एक व्यक्ति से कंपनी में ऑनलाइन पैसा इनवेस्ट करके अच्छा रिटर्न देने के बहाने साढ़े चार लाख रुपये ठग लिए। पुलिस को दी शिकायत में धीरेंद्र सिंह निवासी आंचल विहार कॉलोनी लोहगढ़ ने बताया कि लिया अटालिया नाम की एक लड़की ने उनके साथ टेलीग्राम पर संपर्क करके कुछ महीने तक बातचीत की और उनको विश्वास में लेकर सिक्योरपोट डॉट को नाम की कंपनी में निवेश करके अच्छा रिटर्न देने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

इस पर लालच में आकर धीरेंद्र सिंह ने उक्त कंपनी में निवेश किया और उनको शुरू में 10% का रिटर्न भी मिला। इसके बाद लालच में आकर जब उन्होंने करीब 67572 रुपये जमा करवा दिए तो कंपनी ने उनके कंपनी में खोले गए खाते में बोनस के तौर पर 46181 डॉलर डाल दिए। जब उसने उपरोक्त राशि खाते से निकालनी चाहिए तो वह नहीं निकाल पाए। जब उन्होंने कंपनी की हेल्प डेस्क पर संपर्क किया तो उन्होंने कंपनी की सदस्यता लेने के लिए 3637 डॉलर (करीब 291000 रुपये) देने के लिए कहा। लेकिन उनके पास इतने पैसे नहीं थे तो लिया अटालिया ने कहा कि वह उसकी कंपनी की सदस्यता लेने में मदद करेगी और उसने उनके खाते में तीन लाख रुपये का पर्सनल लोन एक्सिस बैंक के खाते में बिना किसी वेरिफिकेशन के मंजूर करवा दिया। धीरेंद्र सिंह ने बताया कि इसके बाद उनके खाते से सारे पैसे धोखाधड़ी में चले गए। इसके बाद उन्हें कहा गया कि कंपनी के खाते में दोबारा से 1940 डॉलर (करीब 155200 रुपये) डालें तो आपके पूरे पैसे वापस आ जाएंगे। इस पर लालच में आकर उन्होंने फिर से पैसे जमा करवा दिए। लेकिन उनके खाते में कंपनी ने पैसे नहीं डाले और कंपनी की ओर से और ज्यादा पैसों की मांग की जा रही है, जबकि उनके जमा करवाए गए करीब साढ़े चार लाख रुपये भी वापस नहीं कर रही है।
विज्ञापन

पीड़ित धीरेंद्र सिंह ने कहा कि लड़की लिया अटालिया एक ठग है और वह दूसरे लोगों को भी कंपनी में ऑनलाइन पैसे इनवेस्ट करवाने के नाम पर अपने जाल में फंसाकर उनके साथ ठगी कर रही है। उसने इस कंपनी की वेबसाइट भी बना रखी है। उसके साथ आरोपी लड़की लिया अटालिया ने 5537 डॉलर करीब 443000 रुपये की धोखाधड़ी की है। इतना ही नहीं धीरेंद्र सिंह ने बताया कि इसके बाद दो लोगों कृष्णा और अश्वत्थामा ने उनसे संपर्क किया और कहा कि वह उसका पूरा पैसा वापस दिलवा देंगे देगा। इसके लिए उसे 15000 रुपये देने पड़ेंगे। उन्होंने भी 15 हजार रुपये ले लिए, लेकिन कंपनी से कोई पैैसा वापस नहीं मिला। पुलिस ने धीरेंद्र सिंह की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed