फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Flood of faith gathered on the ghats, offered Arghya to the rising sun

घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, उगते सूर्य को दिया अर्घ्य

Fri, 12 Nov 2021 01:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Flood of faith gathered on the ghats, offered Arghya to the rising sun
घग्गर घाट पहुंचे श्रद्धालु। - फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही वीरवार की सुबह पंचकूला में चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न हो गया। इस दौरान छठ घाटों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख छठ घाट घग्गर के साथ ही सेक्टर 19, अभयपुर में छठ पूजा करने वालों की भीड़ उमड़ी। इस मौके पर छठ व्रतियों ने ईख और ठेकुए की मिठास, रोटी व खीर का प्रसाद और उगते सूर्य को अर्घ्यदान के बीच छठ घाट पर पहुंची महिलाओं ने छठी मइया से सुख, समृद्धि का अभयदान मांगा। वीरवार की अल सुबह ही व्रती महिलाएं कमर तक पानी में जाकर खड़ी हो गईं। इस दौरान महिलाओं ने उगर हो सुरूज देव भइले अरघ के बेर... और दर्शन दिहीं हो आदित्य देव ... जैसे कर्णप्रिय गीत गाए। वहीं, उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया, जिसके बाद प्रसाद वितरण भी हुआ। इनके बाद ही छठ व्रतियों ने व्रत का पारण किया।
विज्ञापन

संतान के दीर्घ और सुखी जीवन की कामना की
गांव अभयपुर में युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंकुश निषाद और पूर्व पार्षद सुभाष निषाद ने गांव में बने मंदिर के पास छठ घाट पर पहुंचकर सभी महिलाओं और पुरुषों सहित जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। भाजपा महिला मोर्चा की स्टेट मीडिया प्रभारी मालती अरोड़ा ने भी लोगों को छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं और छठ घाट पर पूजा की। इंदिरा कॉलोनी में पूर्व पार्षद हरेंद्र सिंह सैनी और आशियाना कांप्लेक्स सेक्टर 20 में पूर्व पार्षद गौतम प्रसाद ने महिलाओं से आशीर्वाद लिया और लोगों को बधाई दी। भाजपा स्वच्छता अभियान नाडा मंडल के संयोजक जसवीर गोयत और महिला मंडल सचिवी अनीता गोयत ने घग्गर नदी पर बने छठ पूजन में पहुंचकर लोगों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed