{"_id":"66f9d3930f703e39d20a6494","slug":"fear-of-leopard-in-vaas-dhamaulia-appeal-not-to-go-towards-the-forest-panchkula-news-c-87-1-spkl1017-115863-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: वास धमौलिया में तेंदुए की दहशत, जंगल की तरफ न जाने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: वास धमौलिया में तेंदुए की दहशत, जंगल की तरफ न जाने की अपील
विज्ञापन
कालका। कंडियाला पंचायत के गांव वास धमौलिया में तेंदुआ देखे जाने के बाद ग्रामीणों में दहशत है। वन विभाग की टीम को इसकी सूचना दी गई है। सरपंच करण सिंह ने बताया कि घटना शनिवार रात्रि करीब आठ बजे की है। गांववासी गीता राम के परिवार के सदस्य खेत में गए थे। इसी बीच उनको अपने घर के समीप कुछ आहट सुनाई दी। जब उन्होंने टार्च जलाकर देखा तो वहां पर एक तेंदुआ बैठा था। कुछ देर बाद वह वहां से भाग गया। सरपंच ने बताया कि मामले की सूचना वाइल्ड लाइफ के अधिकारियों को दी गई है। उन्होंने ग्रामीणों से रात्रि के समय जंगल की तरफ न जाने की अपील की है।
विज्ञापन