{"_id":"5e727b028ebc3e72b0242fd8","slug":"fear-of-corona-nodal-officer-in-dc-meeting-said-to-stop-langar-of-nada-sahib-pkl-office-news-pkl369986188","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरसः डीसी से अपील- नाडा साहिब का लंगर बंद कराएं, नमाज के वक्त दूरी बनाएं रखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरसः डीसी से अपील- नाडा साहिब का लंगर बंद कराएं, नमाज के वक्त दूरी बनाएं रखें
Thu, 19 Mar 2020 01:08 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 01:08 PM IST
विज्ञापन
नाडा साहिब गुरुद्वारा
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना का खौफ प्रशासन से लेकर डॉक्टरों तक में भी बना हुआ है। इसके खौफ से डीसी ऑफिस में बुुधवार को मीटिंग की गई। इसमें मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और चर्च कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे। मीटिंग में जिला उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा से मांग करते हुए जिला नोडल अधिकारी डॉ. राजीव नरवाल ने कहा कि गुरुद्वारा नाडा साहिब सहित शहर के सभी गुरुद्वारों में लंगर बंद कराया जाए। कोरोना वायरस की चपेट में आने के कारण जिस तरह से माता मनसा देवी मंदिर को बंद कर दिया गया है।
उसी तरह जामा मस्जिद में जुमे की नमाज, गुरुद्वारे के लंगर और किसी भी धार्मिक स्थल पर 200 से अधिक लोग उपस्थित नहीं हों। इस पर डीसी ने धार्मिक गुरुओं और सदस्यों को निर्देश देते हुए कहा कि एक जगह पर दो सौ से अधिक लोग उपस्थित न हों। इसके अलावा श्री गुरुद्वारा नाडा साहिब, सेक्टर-7 श्री गुरुद्वारा सिंह सभा सहित शहर के सभी गुरुद्वारों में एक साथ लंगर नहीं परोसा जाए क्योंकि लंगर में दिनभर दो सौ से अधिक लोग जाएंगे।
इस पर सेक्टर-7 श्री गुरुद्वारा सिंह सभा की ओर से बताया गया कि वीरवार से लंगर बंद कर दिया जाएगा। वहीं, जामा मस्जिद के सदस्यों को डीसी ने निर्देश दिया कि जुमे की नमाज में 1500 लोग इकट्ठा होते हैं। इस पर भी रोक लगाई जाए। अगर किसी ने इस नियम को नहीं माना तो प्रशासन की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी। नमाज के दौरान एक मीटर की जगह बनाई जाए। वहीं लोग घर से खुदा का दीदार करें तो वह सबसे बेहतर होगा। लोग 31 मार्च तक धार्मिक स्थलों से दूरी बनाएं तो बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
एसजीपीसी को लिखेंगे लेटर
गुरुद्वारा नाडा साहिब कमेटी के सदस्यों से जब लंगर बंद करने की बात कही गई तो इस पर गुरुद्वारा कमेटी के सदस्यों की ओर से पक्ष रखते हुए कहा गया कि एसजीपीसी की ओर से जारी निर्देश के बाद ही लंगर बंद हो सकता है। इस पर जिला नोडल ऑफिसर राजीव नरवाल ने बताया कि वे एसजीपीसी के हेड ऑफिस को लेटर लिखकर लंगर बंद करने की मांग करेंगे।
सभी धर्मों की कमेटी के सदस्यों के साथ मीटिंग हुई है। इसमें धर्मस्थल पर दो सौ से अधिक लोगों को इकट्ठा नहीं होने के निर्देश दिए गए हैं। अगर इस तरह की स्थिति कहीं पाई जाएगी तो कोरोना से बचाने के लिए प्रशासन की ओर से सभी जगह को बंद कर दिया जाएगा।
- मुकेश कुमार आहूजा, डीसी, पंचकूला प्रशासन